महिला चौकीदार पर शराबियों का हमला: चाकू से फाड़े कपड़े; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शहर के बड़गांव भीला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में महिला चौकीदार के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार युवकों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और चाकू से उसके कपड़े तक फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर एक स्थानीय युवक मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए, लेकिन बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। महिला अपने परिवार के साथ कॉलोनी परिसर में बनी झोपड़ी में रहती है और चौकीदार का काम करती है। उसी दौरान चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। महिला ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बेटी को कमरे में बंद कर बचाया
पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसका पति खेती के काम से बाहर गया हुआ था और वह घर के बाहर कपड़े धो रही थी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान चाकू से उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला की 16 वर्षीय बेटी भी घर में मौजूद थी। महिला का आरोप है कि बदमाशों की नजर उसकी बेटी पर भी थी। स्थिति को भांपते हुए उसने बेटी को तुरंत कमरे में बंद कर दिया और मदद के लिए शोर मचाया।
दूसरी दबिश में दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद महिला ने अपने पति को बुलाया और पहले रामेश्वर चौकी, फिर मोघट रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। दूसरी दबिश के दौरान थाना प्रभारी विकास खिंची के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगराड़े धर्मशाला के पास पुलिया से दो आरोपियों को पकड़ लिया।
चाकू निकालकर पुलिस को धमकाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी ने तुरंत चाकू छीन लिया। पुलिस ने अजमल पिता असलम और नब्बू उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अवैध शराब बिक्री पर भी उठे सवाल
पीड़ित महिला और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बड़गांव भीला रोड पर एक पान की गुमटी की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही है। इसके कारण सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं।
जनसुनवाई में कई बार हुई शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री की शिकायत कई बार पुलिस और जनसुनवाई में की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद रहवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!