खबर
Top News

शराब के नशे में खाकी का मान भूला सिपाही: पहले जबरन मंगवाई शराब; पीने के बाद मांगने लगा पैसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 1:48 pm
शेयर करें:
शराब के नशे में खाकी का मान भूला सिपाही

सड़क पर किया हंगामा, राहगीर युवकों को अकारण पीटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर हरकतबाज पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई कर न केवल उनका डिमोशन कर रहे हैं, बल्कि पुलिस की साख पर बट्टा लगाने वालों को नौकरी तक से निकाल रहे हैं। बावजूद इसके एमआईजी थाने का एक सिपाही कल रात नशे में खाकी का मान भूलकर हरकत कर बैठा।

उसने न केवल कुछ युवकों को डरा-धमकाकर उनसे शराब मंगवाकर पी, बल्कि उनसे पैसों की भी मांग की। इतना ही नहीं उसने राह चलते युवकों को भी अकारण पीटा। आज सुबह खुलासा फर्स्ट ने उसका पक्ष जानने के लिए उसके मोबाइल 9893203512 नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद आता रहा।

मामला नेहरू नगर इलाके का है, जहां अंकित वर्मा अपने दोस्त के घर बेटी के जन्म की खुशी मनाने पहुंचा था। मौके पर पुराने दोस्त भी मिल गए और जश्न के बीच सभी ने शराब पी।

रात करीब 10 बजे सभी घर से बाहर निकलकर चौराहे पर स्थित मकान के सामने खड़े थे, तभी हंसी-मजाक की आवाज सुनकर एमआईजी थाने का सिपाही रजनीश जीनवाल वहां जा पहुंचा।

आरोप है कि जाते ही सिपाही ने गालियां देना शुरू कर दिया और हंसने का कारण पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने जब देखा कि युवक नशे में हैं, तो उसने अपने लिए शराब मंगवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। दहशत में युवकों को उसकी बताई ब्रांड की शराब, नमकीन और गिलास तक मंगवाना पड़े। बताया जा रहा है कि सिपाही पहले से ही शराब के नशे में था।

ऊपर से जब उसने और शराब पी, तो उसका व्यवहार और आक्रामक हो गया।

गाली-गलौज के बीच उसने युवकों से पैसों की मांग शुरू कर दी। जब उन्होंने इनकार किया, तो हवालात में बंद करने की धमकी दी गई। स्थिति बिगड़ती देख युवक वहां से निकल गए, लेकिन सिपाही का गुस्सा यहीं नहीं थमा।

आरोप है कि उसने राह चलते दो युवकों को थप्पड़ जड़ दिए और तीसरे युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर पटक-पटक कर मारते हुए वह लगातार चिल्लाता रहा, जबकि पीड़ित युवक खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा। आखिरकार युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

संबंधित समाचार

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

4 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

11 minutes ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

19 minutes ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

30 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

37 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

41 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!