नशे में बाइक से गिरा आरक्षक: डर के कारण भागा साथी; पुलिस जांच में आया नया मोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डीआरपी लाइन के आरक्षक अंकित तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। मामले में हिरासत में लिए गए संदेही रामहेत सिंह गुर्जर ने पूछताछ में पहले दिए गए बयान को गलत बताते हुए नई कहानी पुलिस के सामने रखी है। उसका दावा है कि आरक्षक अंकित तोमर नशे की हालत में बाइक से गिर गए थे और इसी दौरान बाइक का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया था। पुलिस कार्रवाई के डर से वह उन्हें वहीं छोड़कर भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज में नशे की हालत में दिखे आरक्षक
जांच के दौरान पुलिस को घटना से जुड़ा महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में आरक्षक अंकित तोमर नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि एक स्थान पर बाइक रुकने के बाद अंकित संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालकर दोबारा बाइक पर बैठाया, जिसके बाद रामहेत उन्हें अपने साथ लेकर वहां से निकल गया।
सुनसान इलाके में बैठकर की थी शराब पार्टी
पुलिस पूछताछ में रामहेत ने बताया कि अंकित के कहने पर दोनों शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के सुनसान इलाके में गए थे। वहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया।उसका कहना है कि शराब के नशे के कारण अंकित की हालत बिगड़ गई थी और बाद में बाइक पर बैठते समय वह अचानक नीचे गिर पड़े।
टखने पर चढ़ा बाइक का पहिया
रामहेत के मुताबिक, गिरने के दौरान बाइक का पहिया अंकित के टखने पर चढ़ गया। घटना के बाद वह घबरा गया और खुद को कानूनी कार्रवाई में फंसता देख मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से शराब के खाली क्वार्टर और बिखरा हुआ खाना भी मिला है, जिससे यह पुष्टि होती है कि वहां बैठकर शराब और भोजन किया गया था।
पुलिस अभी हादसे के निष्कर्ष पर नहीं पहुंची
हालांकि पुलिस अभी इस मामले को पूरी तरह दुर्घटना मानने को तैयार नहीं है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरक्षक के शरीर पर मिले कुछ निशान और अन्य परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि क्या घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या फिर मौत के पीछे कोई और वजह हो सकती है।
पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच पूरी होने तक पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!