ड्रग्स तस्करी का खुलासा: 24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख कैश जब्त; 3 मास्टरमाइंड गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमृतसर।
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है।
इस कार्रवाई में 24.5 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपए की ड्रग्स मनी बरामद कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार तस्करों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ राणा, मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और रोशन सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
ड्रोन से हो रही थी सप्लाई
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान से सीमा पार नशीले पदार्थ भेजने के लिए किया जाता था।
कारें भी जब्त, दो चरणों में हुई कार्रवाई
टीम ने एक थार सहित दो कारें भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग ड्रग्स की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। एएनटीएफ के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन दो चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में ड्रोन के साथ 12.1 किलो हेरोइन बरामद की गई।
इसके बाद तकनीकी जांच जैसे लोकेशन डेटा और टावर डंप के आधार पर दूसरे चरण में आरोपी के घर से 12.4 किलो हेरोइन और बरामद की गई।
पाकिस्तान कनेक्शन उजागर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के सीधे संपर्क पाकिस्तान में बैठे तस्करों से थे। इस नेटवर्क के जरिए सीमा पार से ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे के पैसे से महंगी कारें खरीद रहे थे और पॉश इलाकों में संपत्तियां बना रहे थे।
मामला दर्ज, जांच जारी
तीनों आरोपियों के खिलाफ मोहाली स्थित एएनटीएफ थाने में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!