ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार; वॉशिंग मशीन के ड्रायर में छिपा रखी थी चरस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 126 ग्राम चरस बरामद की, जिसके बाद पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मंसूर खान (निवासी कोतवाली क्षेत्र) से पूछताछ में अहम जानकारी मिली। उसने बताया कि वह चरस शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली एक महिला तस्कर से खरीदता था और आगे सप्लाई करता था। इस खुलासे के बाद क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहजहांनाबाद स्थित संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक चौंकाने वाला तरीका सामने आया। घर में रखी वॉशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाकर रखी गई करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की गई। इसके बाद महिला तस्कर नौशीन खान और उसके पति जावेद उर्फ चिकना को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब्त चरस की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी है।
कार्रवाई को लेकर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यह एक संगठित ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप कहां से लाई जाती थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी। क्राइम ब्रांच अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य पेडलर और सप्लायर भी जल्द पुलिस के रडार पर आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!