ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: पोल्ट्री फार्म में बन रहा था नशा; 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में एमडी और केमिकल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। ग्राम बोरखेड़ा में एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में संचालित इस फैक्ट्री पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे दबिश दी गई।
पोल्ट्री फार्म में चल रही थी अवैध ड्रग्स लैब
मुखबिर की सूचना पर थाना पिपलौदा पुलिस, साइबर सेल जावरा और एसडीओपी संदीप मालवीय व थाना प्रभारी रमेश कोली के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
भारी मात्रा में ड्रग्स और केमिकल बरामद
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने छापे में करीब 600 ग्राम एमडी ड्रग्स और 100 किलो से अधिक संदिग्ध केमिकल जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन केमिकल्स का इस्तेमाल एमडी ड्रग्स तैयार करने में किया जा रहा था।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान और जब्त सामग्री का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। दोपहर करीब 3 बजे पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले 16 जनवरी को जावरा के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में भी पुलिस ने एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
उस दौरान मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग, केमिकल से भरे ड्रम, निर्माण उपकरण, 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा कारतूस, दो मोर और चंदन की लकड़ियां बरामद की थीं।
मकान दिलावर खान पठान का बताया गया था, जहां करीब एक साल से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।
नेटवर्क की जांच जारी
करीब ढाई महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे क्षेत्र में अवैध ड्रग्स निर्माण के संगठित नेटवर्क की आशंका मजबूत हुई है। फिलहाल बोरखेड़ा मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का जल्द खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!