खबर
Top News

आर्मी एस्टेब्लिशमेंट में ड्रग्स सप्लायर रैकेट का खुलासा: अफीम और गांजा डिलीवर करते पकड़ाए तीन युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अप्रैल 2026, 3:42 pm
शेयर करें:
आर्मी एस्टेब्लिशमेंट में ड्रग्स सप्लायर रैकेट का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, महू।
प्रदेश का शांत सैन्य शहर, जहां कई प्रतिष्ठित संस्थान देश की रक्षा की नींव मजबूत करते हैं। लेकिन कुछ वर्षों से स्थानीय बाजारों और सैन्य क्षेत्रों के आसपास नशीले पदार्थों की आपूर्ति बढ़ी, जिसका असर सैनिकों पर भी पड़ रहा था। अनुमान था कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जो कैजुअल लेबर के रूप में आर्मी एस्टेब्लिशमेंट में पहुंच बना चुका है।

मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस लंबे समय से इसकी कमर तोड़ने की कोशिश में जुटी थी, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिल रहा था हालांकि कुछ मिलिट्री इंटेलीजेंस की निगरानी में थे। इस बीच एक मुखबिर ने सूचना दी 16 अप्रैल की शाम लगभग 5:20 बजे सुमित सुरवाड़े नामक युवक वालॉन्ग द्वार के पास इन्फैंट्री स्कूल के बाहर शाम 7.30 बजे अफीम और गांजा की खेप डिलीवर करने वाला है।

सूचना की पुष्टि होते ही मिलिट्री इंटेलिजेंस और महू पुलिस तैनात हो गई। शाम करीब 8:10 बजे, बाइक नंबर MP 09 AP 3741 दिखी। इस पर सुमित सुरवाड़े सहित तीन युवक सवार थे। उन्होंने पहले रेकी की फिर, ठीक 8:15 बजे वालॉन्ग द्वार के पास रुके। बाइक से उतरते ही टीम ने दबोच लिया।

तलाशी में अफीम, गांजा और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी हैं सुमित सुरवाड़े, रोहित चौहान निवासी पीठ रोड और प्रेम कुमार निवासी गाजी की चाल पीठ रोड। जांच में खुलासा हुआ सुमित और प्रेम दो साल से स्टेशन मुख्यालय महू में कैजुअल लेबर थे जिससे उनको फौज के सारे तौर तरीके मालूम थे। फोन चेक व पूछताछ में तीनों टूट गए। कबूला यादव मोहल्ला के कलू उर्फ मुख्य सप्लायर के इशारे पर काम करते हैं, जो सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में नशीले पदार्थ बांटता है।

रैकेट को जड़ से उखाड़ने का संकल्प
फिलहाल तीनों ड्रग्स तस्करों को पीएस महू की हिरासत में भेज दिया गया है। विस्तृत जांच से नेटवर्क के खुलासे की कोशिश जारी है। घटना दर्शाती है कि कैजुअल लेबर के जरिए घुसपैठ कितनी घातक हो सकती है। महू पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने संकल्प लिया है इस रैकेट को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे ताकि सैन्य प्रतिष्ठान सुरक्षित रहें।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 12 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 13 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 13 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 13 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 13 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 14 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 14 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 14 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 14 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!