‘ड्रग लेडी’ आखिर चढ़ी क्राइम ब्रांच के हत्थे!: पति की गिरफ़्तारी के बाद एक साल से पुलिस को दे रही थी चकमा, अब कोर्ट से पकड़ाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर में चरस तस्करी के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रही कथित ‘ड्रग लेडी’ स्वाति बुंदेला आखिरकार क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आ गई। करीब एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रही स्वाती को क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में जिला न्यायालय परिसर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
स्वाति की गिरफ्तारी के साथ ही उस ड्रग नेटवर्क की कई परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके तार इंदौर से बाहर तक जुड़े होने की आशंका है। क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी स्वाति पति रजत उर्फ वैभव बुंदेला निवासी चित्रा नगर, वैलोसिटी टॉकीज के पीछे, इंदौर है। वह वर्ष 2025 में पकड़ी गई चरस तस्करी की बड़ी खेप के मामले में वांछित चल रही थी।
5 लाख की चरस मिली थी, लेकिन हो गई थी गायब
मामला उस समय सामने आया था, जब क्राइम ब्रांच ने सितंबर 2025 में कार्रवाई करते हुए दीपक कुशवाह और रजत उर्फ वैभव बुंदेला को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 520 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई थी। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरे नेटवर्क में रजत की पत्नी स्वाति बुंदेला की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन जैसे ही पुलिस उसके करीब पहुंची, वह भूमिगत हो गई और लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचती रही।
कोर्ट पहुंची और बिछ गया जाल
बुधवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि स्वाति किसी काम से जिला न्यायालय परिसर आने वाली है। सूचना मिलते ही टीम ने सादे कपड़ों में कोर्ट परिसर के आसपास निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही स्वाति वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और बिना किसी हंगामे के हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में भी कुछ देर तक हलचल बनी रही।
लगातार बदल रही थी अपना ठिकाना
सूत्रों के मुताबिक पिछले कई महीनों से क्राइम ब्रांच की टीमें स्वाति की तलाश में जुटी थीं। उसके संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों पर निगाह रखी जा रही थी। कई बार उसके लोकेशन इनपुट मिले, लेकिन हर बार वह पुलिस की पकड़ से दूर निकल गई। जांच अधिकारियों का मानना है कि स्वाति लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से भी बच रही थी, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का मानना है कि स्वाति की गिरफ्तारी इस मामले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चरस की खेप कहां से लाई जाती थी, किन लोगों तक सप्लाई की जाती थी और इस कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई ऐसे नाम सामने आ सकते हैं, जो अब तक जांच एजेंसियों की नजर से दूर रहे हैं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या यह नेटवर्क केवल इंदौर तक सीमित था या इसके तार प्रदेश के अन्य शहरों और राज्यों तक फैले हुए हैं।
पति पहले से जेल में, अब पत्नी भी गिरफ्त में
मामले में पहले ही रजत उर्फ वैभव बुंदेला और दीपक कुशवाह गिरफ्तार हो चुके हैं। अब स्वाति बुंदेला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की वित्तीय और आपराधिक पड़ताल शुरू करने जा रही है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि पूछताछ के बाद चरस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। यही वजह है कि स्वाति बुंदेला की गिरफ्तारी को केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि इंदौर के नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही बड़ी जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!