आजाद नगर में नशे का दरबार: नशा मुक्ति के नारों के बीच; पानी की टंकी के नीचे रोजाना जमती है महफिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ प्रदेशभर में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के नाम पर रैलियां निकालने के साथ कसमें खिलाकर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के आजाद नगर में हकीकत इन दावों को खुली चुनौती देती नजर आ रही है।
यहां नई पानी की टंकी के नीचे रोज शाम ढलते ही ऐसा नशे का दरबार सजता है, जहां गांजा, चिलम, चरस से लेकर एमडी और ब्राउन शुगर तक का खुलेआम सेवन होता है। नशे में धुत युवकों की गाली-गलौज, मारपीट और खूनी झगड़े अब इलाके की रोजमर्रा की तस्वीर बन चुके हैं। सवाल यह है कि जब शहर में नशे के खिलाफ अभियान अपने चरम पर है, तब आखिर पुलिस की नजर इस खुले अड्डे पर क्यों नहीं पड़ रही?
मदीना नगर निवासी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव शेख शाकिर मसूदी ने इस पूरे मामले का वीडियो उपलब्ध कराते हुए दावा किया कि आजाद नगर स्थित वाटर पंप के पास बनी नई पानी की टंकी के नीचे हर रोज नशेड़ियों की महफिल सजती है।
यहां केवल आजाद नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी नशेड़ी पहुंचते हैं। चिलम और गोगो सिगरेट में गांजा भरकर धुएं के छल्ले उड़ाना, खुलेआम शराबखोरी करना और एमडी व ब्राउन शुगर जैसे घातक नशों का सेवन यहां आम बात हो गई है।
बन जाता है रणक्षेत्र
स्थानीय लोगों के मुताबिक नशा करने के बाद मामूली बात पर गाली-गलौज शुरू होती है और देखते ही देखते मारपीट में बदल जाती है। तेज आवाज में गालियां और उत्पात से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक परेशान हैं। दो दिन पहले ही दो नशेड़ियों के बीच हुए विवाद में एक नशेड़ी का सिर फोड़ दिया गया था।
खून से लथपथ होने के बावजूद नशेड़ी आपस में गाली-गलौज कर झगड़ते रहे। उनके साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन नशेड़ी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
रिकॉर्ड नहीं, कार्रवाई चाहिए
शेख शाकिर मसूदी का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान तभी सफल माना जाएगा, जब ऐसे खुले अड्डों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। उन्होंने आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया को मामले से अवगत कराकर क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों पर सख्त कारवाई की मांग की है, ताकि रहवासी भयमुक्त वातावरण में जीवन जी सकें।
पत्थर से फोड़ा सिर, आरोपियों ने रिक्शा से भिड़ा दी रिक्शा
परसों रात वाटर पंप के पास पानी की टंकी के नीचे जो मारपीट की घटना हुई थी। उसमें नासिर फिरोज खान निवासी आजाद नगर की शिकायत पर क्षेत्र के अरशद और अल्फेज पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे वह घर लौट रहा था।
आजाद नगर स्थित वाटर पम्प के पास पानी की टंकी के सामने भीड़ देखकर वह रुका तो पाया कि उसके भाई अमान खान (22) के साथ अरशद, अल्केश और उनका एक साथी मारपीट कर रहे थे। अमान के सिर से खून बह रहा था।
उसने दोस्त सलमान के साथ मिलकर किसी तरह भाई अमान को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए रिक्शा में बैठकर भागने लग। भाई अमान ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की और उनकी रिक्शा पर लटक गया।
इसके बाद भी आरोपी नहीं रूके और तेजी से रिक्शा दौड़ाते हुए एक अन्य रिक्शा से जा भिड़े। भाई के गिरते ही आरोपी भाग निकले। इसके बाद हम लोग घायल अमान को एमवाय अस्पताल ले गए।
रास्ते में अमान ने बताया कि वह पानी की टंकी के नीचे खड़ा था, तभी अरशद, अल्केश और उनका साथी वहां पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया और फिर एक ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!