नशे की लत ने बनाया टंकी चोर: 11 घरेलू गैस सिलेंडर और बाइक बरामद; सस्ता बेचकर जुटाते थे पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज़ाद नगर पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 11 घरेलू गैस सिलेंडर और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है तीनों नशे के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए चोरी को अंजाम देते थे। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।
टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक बढ़ती चोरी को रोकने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली नेतराम का बगीचा क्षेत्र में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल सस्ती बेचने की फिराक में है।
घेराबंदी कर मोहित यादव (22) निवासी मूसाखेड़ी को पकड़ लिया। उससे बरामद हीरो होंडा स्प्लेंडर (एमपी-13-वाईए-4836) की जांच करने पर वह थाना आज़ाद नगर क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। केस दर्ज हैं।
मोहित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके दो साथियों गर्वत उर्फ काका उर्फ बाबा और कुणाल उर्फ कुन्नू, दोनों निवासी मूसाखेड़ी, को भी गिरफ्तार कर लिया। सख्त पूछताछ में उन्होंने नशे के लिए घरेलू टंकियां चुराना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर 11 घरेलू गैस सिलेंडर किए।
किरायेदारों के घर रहते थे निशाने पर, गैस सिलेंडर बेचकर करते थे नशा
थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे गैस टंकी क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों के घरों की रेकी कर घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के सिलेंडर ठेला चालकों और जरूरतमंद लोगों को अच्छे दामों पर बेच देते थे। चोरी से मिलने वाली रकम से तीनों आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करते थे।पुलिस ने अब तक आरोपियों के कब्जे से करीब एक दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य चोरी किए गए सिलेंडरों के बारे में भी जानकारी दी है। उनकी निशानदेही पर जल्द ही करीब एक दर्जन और गैस सिलेंडर बरामद किए जाएंगे। फिलहाल आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!