नशेड़ी युवकों ने रिक्शा और दो बाइक फूंकी: कॉलोनी में दहशत; आधी रात मचा हड़कंप, रहवासियों ने विधायक से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के साईं सुमन नगर में कल देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाते हुए एक ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।
देखते ही देखते वाहनों से उठती लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रात के सन्नाटे में आगजनी की इस वारदात से रहवासी घरों से बाहर निकल आए और इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचे थे। वे गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बना लिया।
कुछ ही देर में एक ऑटो रिक्शा और दो बाइक धूं-धूं कर जलने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद रहवासियों की फोन पर क्षेत्रीय विधायक तथा पुलिस अधिकारियों से बात कराई गई।
रहवासियों ने क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विधायक रमेश मेंदोला ने संबंधित अधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीसीटीवी फुटेज में तलाशे जा रहे आरोपी- घटना के बाद बाणगंगा थाना पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आगजनी करने वालों की पहचान हो सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आगजनी और उपद्रव का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं कॉलोनी के लोग गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!