नशेड़ी गुंडों ने युवक का सिर फोड़ा: घर पर बरसाए पत्थर; नंबर वन थाने के टीआई को खुली चुनौती और ललकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए ऐसा उत्पात मचाया कि "नंबर वन" का तमगा हासिल कर चुके थाने की साख पर ही सवाल खड़े कर दिए। नशे में धुत गुंडों ने पहले एक युवक को घेरकर उसका सिर फोड़ दिया, फिर उसके घर पर हमला बोलते हुए पत्थरों की बारिश कर दी।
खिड़की-दरवाजों के कांच तोड़े गए, सीसीटीवी कैमरे चकनाचूर कर दिए गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई। वारदात का वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते हैं पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
फरियादी कुलदीप पगारे के मुताबिक आरोपी अंकित गोगलिया, सुनील उर्फ भूरी, गल्ली और अक्कू अक्सर इलाके में बैठकर शराब पीते और गाली-गलौज करते थे। मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं। इसी टोंका-टोंकी से चिढ़े बदमाशों ने परसों रात रंजिश निकालते हुए उन्हें घेर लिया।
देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया और सुनील उर्फ भूरी ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर दे मारा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। मारपीट के बाद भी आरोपियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने उनके घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। घर के खिड़की-दरवाजों के कांच टूट गए और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे भी चकनाचूर कर दिए।
जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि, इससे पहले बदमाशों ने हंगामा बढ़ता देख बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त शेखर पिपले और करण कोचले को भी नहीं बख्शा गया। उनके साथ भी झूमाझपटी कर मारपीट की, जिसमें शेखर के हाथ की अंगुली में चोट आई है।
घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। कल वायरल वीडियो ने बदमाशों की दबंगई को बेनकाब कर दिया है। पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में खौफ और गुस्सा है।
वहीं पता चला है कि मामले में चंदन नगर पुलिस ने तीन बदमाशों गौरव, गल्ली और भोला को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। भोला का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।
गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं
आमजन से गुंडागर्दी मुझे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। मेरे थाना क्षेत्र में ऐसा करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है।
एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
आज इनका जुलूस निकाला जाएगा। -टीआई तिलक कारोले (थाना चंदन नगर)
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!