प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से नजर: 5 छात्रों से शुरू हुआ आंदोलन अब हजारों तक पहुंचा; इतने जिलों में प्रदर्शन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मध्यप्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदेश के 20 जिलों में छात्रों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने धरना, रैली और प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। कई स्थानों पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए।
इंदौर में 25वें दिन भी जारी आंदोलन, ड्रोन से हो रही निगरानी
प्रदेश का सबसे लंबा छात्र आंदोलन इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर जारी है। 30 जून को महज 5 छात्रों ने नीट पेपर लीक के विरोध में धरना शुरू किया था, लेकिन अब यह आंदोलन हजारों लोगों के समर्थन तक पहुंच चुका है।
लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रदर्शन स्थल पर ड्रोन से लगातार निगरानी शुरू कर दी है और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही है। आंदोलन को कई राजनीतिक नेताओं ने भी समर्थन दिया है।
नीम लेकर पहुंची छात्रा, बोली-सिस्टम के बैक्टीरिया साफ करना है
शनिवार को इंदौर में महक नाम की छात्रा नीम की पत्तियां लेकर पहुंची। नीम के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए महक ने कहा कि नीम एंटी-बैक्टीरियल होती है। वह इसे सिस्टम में फैली कमियों और गड़बड़ियों (बैक्टीरिया) को दूर करने के लिए अपने साथ लेकर आई हैं।
भोपाल में भी धरना जारी
राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर छात्रों का धरना शनिवार को भी जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
जबलपुर में CJP के विरोध में बनी 'लाल हिट पार्टी'
जबलपुर में छात्र आंदोलन के बीच एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली। यहां 'लाल हिट जनता पार्टी' नाम से एक समूह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों की मांगें उचित हैं, लेकिन विरोध का तरीका सही नहीं है।
20 जिलों में रैली, धरना और ज्ञापन
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, धार, मऊगंज, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिंगरौली, भिंड, टीकमगढ़, शाजापुर, सतना, सीधी, रतलाम, रीवा, बैतूल, उमरिया, बड़वानी और श्योपुर सहित कई जिलों में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने रैलियां निकालीं, धरना दिया और ज्ञापन सौंपे।
अधिकांश स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
दिल्ली के आंदोलन का असर प्रदेशभर में
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जारी है। इसी के समर्थन में मध्यप्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है और अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
संबंधित समाचार

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!