खबर
Top News

दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: सऊदी में मची अफरा-तफरी; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी चिंता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 12:29 am
शेयर करें:
दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

खुलासा फर्स्ट, रियाद।
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की अबकैक ( ऑयल प्रोसेसिंग सुविधा और ईस्ट-वेस्ट पंपिंग स्टेशन ) पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। उपग्रह तस्वीरों में संयंत्र से उठता धुआं और आग दिखाई देने की बात सामने आई है। अबकैक दुनिया की सबसे बड़ी कच्चा तेल प्रोसेसिंग और स्टेबलाइजेशन सुविधाओं में से एक मानी जाती है।

दुनिया की तेल सप्लाई के लिए अहम केंद्र
अबकैक प्लांट वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का करीब 5 से 7 प्रतिशत कच्चा तेल प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। ऐसे में इस संयंत्र पर हमला अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

सऊदी ने ईरान समर्थित समूहों पर लगाया आरोप
सऊदी अरब ने इस ड्रोन हमले के लिए इराक में सक्रिय ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला बताया है।

कई उत्पादन स्थलों पर शुरू की गई इमरजेंसी फ्लेयरिंग
हमले के बाद सऊदी अधिकारियों ने कई उत्पादन स्थलों पर इमरजेंसी फ्लेयरिंग (अतिरिक्त गैस जलाने की प्रक्रिया) शुरू की। सरकार ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और देश को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हमले का जवाब देने का अधिकार है।

वैश्विक बाजार की नजर सऊदी पर
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल प्रोसेसिंग केंद्रों में शामिल अबकैक पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार की नजर सऊदी अरब की उत्पादन क्षमता और आपूर्ति पर टिक गई है। फिलहाल नुकसान का आधिकारिक आकलन और उत्पादन पर पड़े प्रभाव की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख
Top News

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

about 15 hours ago
मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा
Top News

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

about 15 hours ago
इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित
Top News

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

about 15 hours ago
दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस
Top News

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

about 15 hours ago
लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण
Top News

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

about 16 hours ago
प्रदेश में  42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा
Top News

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

about 17 hours ago
गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
Top News

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

about 18 hours ago
मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप
Top News

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

about 18 hours ago
इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत
Top News

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

about 18 hours ago
कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी
Top News

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

about 18 hours ago
घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील
Top News

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

about 18 hours ago
छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व
Top News

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

about 19 hours ago
लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी
Top News

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

about 19 hours ago
किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची
Top News

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

about 19 hours ago
भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

about 19 hours ago
एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय
Top News

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

about 19 hours ago
लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली
Top News

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!