‘ईगो’ को लेकर वाहन चालकों का ड्रामा: लग गया लंबा जाम; पुलिस की एंट्री होते ही बदले दोनों के तेवर, तुरंत वाहन हटाकर हुए रफूचक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

साइड को लेकर भिड़े स्कूटी और कार चालक, बीच रोड बना ड्रामा स्टेज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बार फिर सड़क पर ‘ईगो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया मेन रोड पर स्कूटी सवार और कार चालक के बीच साइड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बीच सड़क पर ही अड़ गए। नतीजा यह रहा कि कुछ ही मिनटों में सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक शहर के सुखलिया मेन रोड पर उस समय अजीब स्थिति बन गई जब एक स्कूटी सवार और कार क्रमांक MP 09 CN 4919 के चालक के बीच साइड देने को लेकर विवाद हो गया। मामूली सी बात पर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे जिद में बदल गई और दोनों ने अपने वाहन बीच सड़क पर ही खड़े कर दिए।
देखते ही देखते सड़क पर जाम हो गया और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी सवार ने अपनी गाड़ी बीच रोड पर रोककर मोबाइल निकाल लिया और वहीं खड़ा रहा, जैसे सड़क ही उसका निजी लाउंज हो। दूसरी ओर कार चालक भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। वह भी गाड़ी सड़क पर छोड़कर पास की दुकान पर जाकर खड़ा हो गया।
दोनों की जिद के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालाकि इसी दौरान मौके पर पुलिस का एफआरवी वाहन पहुंचा। पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों का एटीट्यूड अचानक बदल गया और कुछ ही क्षणों में दोनों ने अपने वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद ट्रैफिक दोबारा सुचारु हुआ।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!