वर्दी में शराबखोरी: पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल; कमिश्नर की सख्ती के बीच अनुशासन पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

सड़क किनारे शराब पीते दिखा हेड कांस्टेबल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस महकमे पर लापरवाही, अनदेखी और रिश्वतखोरी जैसी शिकायतों के बीच पुलिस कमिश्नर लगातार सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारी अब भी नियम-कायदों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल वर्दी में सड़क किनारे खड़े होकर शराबखोरी करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जवाहर मार्ग स्थित शराब दुकान के बाहर का है। वीडियो में वर्दी पहने पुलिसकर्मी खुलेआम शराब पीता नजर आ रहा है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है, जो 112 वाहन या किसी अन्य पुलिस वाहन का ड्राइवर दिख रहा है।
हालांकि, फिलहाल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कमिश्नर की सख्ती को चुनौती?
शहर में पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार अनुशासन, जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके, इस तरह का वीडियो यह संकेत देता है कि कुछ पुलिसकर्मी अब भी विभागीय नियमों और वर्दी की गरिमा को गंभीरता से नहीं ले रहे। सड़क पर आम लोगों के बीच वर्दी में शराब पीना न सिर्फ विभागीय अनुशासनहीनता है, बल्कि यह पुलिस की साख पर भी सीधा आघात है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!