दहेज प्रताड़ना ने ली महिला की जान: पति, सास और ननद पर केस; इलाज न कराने और मायके जाने से रोकने के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और उसकी बिगड़ती तबीयत के बावजूद इलाज तक नहीं कराया गया।
एसीपी जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, उषा फाटक निवासी गायत्री (22), पत्नी समीर बाली की मौत के मामले में एसीपी विनोद कुमार दीक्षित की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के आधार पर आरोपी पति समीर बाली, सास उषा और ननद शिखा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।
दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना
जांच में यह बात सामने आई है कि गायत्री को शादी के बाद से ही दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे बार-बार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। मारपीट और मानसिक तनाव के कारण उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इलाज तक नहीं कराया, मायके जाने से रोका
सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिला की तबीयत खराब होने के बावजूद आरोपियों ने उसका इलाज नहीं कराया। मायके पक्ष जब उसे इलाज के लिए ले जाना चाहता था, तब भी दहेज की मांग पूरी न होने का हवाला देकर उसे भेजने से मना कर दिया गया। इससे उसकी स्थिति और बिगड़ती चली गई, जो अंततः उसकी मौत का कारण बनी।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!