खजराना मंदिर के पुजारी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इसमें पुनीत भट्ट की दूसरी पत्नी इंदिरा भट्ट (शर्मा) ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, साजिशपूर्वक घर से निकालने तथा तलाक के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुनीत भट्ट पहले ही इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर कर चुके हैं।
शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज में एक करोड़ रुपए नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी।
दरअसल, पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी पुजारी पुनीत भट्ट शादी के बाद से ही लगातार दबाव बना रहे थे और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पहले जनसुनवाई में आवेदन लिया, फिर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विवाह जल्दबाजी में तय किया
इंदिरा भट्ट के अनुसार उनका विवाह सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि जल्दबाजी में तय किया गया। उनका दावा है कि पहली मुलाकात से लेकर शादी तक पूरा घटनाक्रम महज 17 दिनों में पूरा हो गया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि विवाह के बाद सभी जिम्मेदारियां संभाल ली जाएंगी। इंदिरा का कहना है कि शुरुआती समय सामान्य रहा, लेकिन बाद में परिस्थितियां तेजी से बदलीं।
घर से निकालने की साजिश का दावा
इंदिरा ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से बाहर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से घटनाक्रम रचा गया। उनका कहना है कि परिवार के सदस्यों ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक दिन अचानक पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर चला गया और जब वह वापस लौटीं तो घर पर ताला लगा हुआ मिला।
छवि खराब करने की कोशिश
दूसरी ओर इस मामले का खुलासा होने के बाद पुजारी पुनीत भट्ट ने इसे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया था। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वे वहां सभी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। पुनीत के अनुसार, उनकी पहली पत्नी का निधन वर्ष 2020 में हो चुका था और लंबे समय बाद उन्होंने दूसरी शादी की।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!