बरात में डांस के विवाद में दोहरा हत्याकांड: दोस्त की मौत की खबर सुनते ही युवक ने तोड़ा दम; घायल अवस्था में इतनी दूर बाइक चलाकर पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
बरात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि एक युवक ने घायल हालत में अपने दोस्त को बचाने के लिए करीब 1 से 1.5 किमी तक बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोस्त की मौत की खबर सुनते ही उसने भी दम तोड़ दिया।
पत्नी का दर्द-क्या छोटी बात पर जान ले ली?
मृतक आनंद रावत की पत्नी चंचल रावत का कहना है मेरे पति तो शादी में गए थे। क्या मामूली कहासुनी पर कोई किसी की जान ले लेता है? मेरे दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए… आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए।
ऐसे बढ़ा विवाद, फिर चली चाकू
पुलिस के मुताबिक, जीआरपी ओल्ड रेलवे क्वार्टर क्षेत्र में 3 मई की रात बरात के दौरान डांस करते समय धक्का लगने से रोहित खंडकर और रोजर बिन्नी के बीच विवाद हुआ, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था।
रात करीब 11:30 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ लौटे और फिर विवाद बढ़ गया। इस दौरान पीयूष रावत के सिर पर ईंट मारी गई, जबकि आनंद रावत और शहबाज खान उर्फ आशु पर चाकू से हमला कर दिया गया।
दोस्ती निभाते-निभाते चली गई जान
घटना के बाद शहबाज खुद घायल था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह आनंद को बाइक पर बैठाकर करीब 1.5 किमी दूर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में जैसे ही उसे पता चला कि आनंद की मौत हो चुकी है, वह डॉक्टर की गोद में गिर पड़ा। जांच में सामने आया कि उसकी पीठ में चाकू लगा था और कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
आनंद प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था, पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे हैं जबकि शहबाज रेलवे स्टेशन पार्किंग में काम करता था, उसके भी दो छोटे बच्चे हैं। दोनों ही अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। घटना के बाद दोनों घरों में मातम पसरा है।
पुलिस जांच में दो एंगल
परिजनों का दावा है कि हमला दो अलग-अलग जगहों पर हुआ, जबकि पुलिस फिलहाल एक ही स्थान पर घटना होना बता रही है। मामला दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण जांच जीआरपी को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी रोहित खंडकर और मुन्ना खंडकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!