दोहरे हत्याकांड का दोषी फरार: 24 साल की सजा काटने के बाद एक पखवाड़े की पैरोल पर था; जेल प्रशासन में हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर की केंद्रीय जेल बहोड़ापुर से एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां डबल मर्डर के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पैरोल पर बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटा। निर्धारित समय बीतने के बावजूद उसके जेल नहीं पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
15 दिन की पैरोल पर गया, फिर हुआ लापता
जेल प्रहरी गजेंद्र सिंह चौहान द्वारा बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दतिया निवासी 55 वर्षीय गिरवर पुत्र रघुवीर सिंह यादव को 14 मार्च को 15 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। इसके लिए 50 हजार रुपए की जमानत भी जमा कराई गई थी। नियमानुसार उसे 29 मार्च को वापस जेल में उपस्थित होना था, लेकिन वह तय तारीख तक नहीं लौटा।
संपर्क की कोशिश नाकाम, फिर दर्ज हुई एफआईआर
जेल प्रशासन ने समय सीमा खत्म होने के बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरी रात इंतजार के बाद मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद बहोड़ापुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
डबल मर्डर केस में काट रहा था सजा
जेल रिकॉर्ड के अनुसार, गिरवर यादव दतिया में हुए एक डबल मर्डर केस में सजा भुगत रहा था और अब तक करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। उसे पहले सागर जेल में रखा गया था, जहां से 17 अगस्त 2021 को ग्वालियर जेल शिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है और उसका ऑपरेशन भी कराया जा चुका है।
जमानतदार भी घेरे में
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पैरोल जंप करने के मामले में आरोपी के साथ-साथ उसके जमानतदार के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक गंभीर अपराध में दोषी कैदी का इस तरह फरार होना सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
संबंधित समाचार

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!