डबल डेकर ब्रिज बना नया रील पॉइंट: उद्घाटन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़; सेल्फी-वीडियो के चलते थमी ट्रैफिक की रफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का बहुप्रतीक्षित डबल डेकर ब्रिज शुरू होते ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक ब्रिज का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को लोकार्पण किया था। उद्घाटन के अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कोई सोशल मीडिया के लिए रील बनाता दिखा। कई लोगों ने बीच सड़क पर वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
73 फीट की ऊंचाई से दिख रहा शहर का शानदार नजारा
डबल डेकर ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसकी करीब 73 फीट ऊंचाई है। यहां से इंदौर शहर का विहंगम दृश्य साफ दिखाई देता है। दिन में दूर-दूर तक फैली इमारतें और रात में रोशनी से जगमगाता शहर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि यह ब्रिज तेजी से लोकप्रिय हो गया है और युवा इसे नया 'रील पॉइंट' मानकर बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।
रील और सेल्फी के चक्कर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था
शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर फोटो और वीडियो बनाने लगे। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई लोग ब्रिज पर ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए अलग-अलग एंगल से वीडियो और फोटो शूट करते नजर आए।
सुरक्षा के लिए तैनात किए गए गार्ड
स्थिति को देखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने ब्रिज पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं। गार्ड लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सड़क पर अधिक देर तक न रुकें, वाहन खड़े कर ट्रैफिक बाधित न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
लोकार्पण के बाद भी जारी है फिनिशिंग का काम
हालांकि ब्रिज का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उद्घाटन के दूसरे दिन भी रंगाई-पुताई और अन्य फिनिशिंग कार्य जारी रहे। निर्माण एजेंसी अंतिम चरण के काम पूरे करने में जुटी रही, जबकि दूसरी ओर बड़ी संख्या में शहरवासी नए ब्रिज का अनुभव लेने और तस्वीरें खिंचवाने पहुंचते रहे।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार यह डबल डेकर ब्रिज अब अपनी आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ-साथ शानदार सिटी व्यू और सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज के कारण भी चर्चा का विषय बन गया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!