खदान में डूबने से 2 दोस्तों की मौत: पास होने का जश्न मनाने गए थे; 10 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित करौंदिया गांव की खदान में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे के करीब 10 घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।
जश्न मनाने गए थे
जानकारी के अनुसार, 9 दोस्त सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से कोचिंग जाने का कहकर निकले थे। 11वीं कक्षा पास करने की खुशी में वे देवास-मक्सी बायपास स्थित खदान पर पहुंचकर नहाने लगे। इसी दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
50 फीट गहराई बनी मौत का कारण
बताया जा रहा है कि खदान में पानी की गहराई करीब 50 फीट थी। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाकी सात दोस्त कम गहराई में होने के कारण सुरक्षित बाहर निकल आए।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। शाम करीब 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें होमगार्ड, एसडीआरएफ और तीन थानों की पुलिस टीम शामिल रही। इंदौर और रतलाम से भी अतिरिक्त टीमें बुलाई गईं।
करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार रात 10:30 बजे शुभम (16) निवासी किशनपुरा/देसाई नगर का शव निकाला गया। इसके बाद मंगलवार तड़के 3:30 बजे अनस (16) निवासी अशोकनगर का शव भी बरामद किया गया।
चुनौतीपूर्ण रहा बचाव कार्य
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट के अनुसार, खदान की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!