विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दान का बना रिकॉर्ड: चार महीने में आया इतने करोड़ का चढ़ावा; आषाढ़ माह में मिला सबसे अधिक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चित्तौड़गढ़।
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में मंदिर को 153 करोड़ 59 लाख 77 हजार 209 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
प्राप्त दान पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 4 किलो 273 ग्राम 350 मिलीग्राम सोना और 386 किलो 59 ग्राम 440 मिलीग्राम चांदी भी भगवान सांवलिया सेठ को अर्पित की है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान प्राप्त दान पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा है।
इस माह का अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है
विशेष रूप से आषाढ़ माह में भंडार और ऑनलाइन दान को मिलाकर 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपये का चढ़ावा मिला, जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इसी अवधि में श्रद्धालुओं ने 1 किलो 148 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 103 किलो 497 ग्राम चांदी भी समर्पित की।
नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही
मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि लगातार बढ़ रहे चढ़ावे को देखते हुए भंडार गणना व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसके तहत गणना हॉल में विशेष टेबल लगाई जा रही हैं और पूरी गणना प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।
हर महीने बन रहे दान के नए रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने के बाद सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ावा अर्पित करने पहुंच रहे हैं। इसी वजह से मंदिर में लगभग हर महीने दान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।
भंडार गणना के दौरान 200 कर्मचारी रहे मौजूद
भंडार गणना के दौरान मंदिर मंडल के पदाधिकारियों के साथ करीब 200 कर्मचारी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन का मानना है कि लगातार बढ़ता चढ़ावा श्री सांवलिया सेठ धाम के प्रति श्रद्धालुओं के गहरे विश्वास और देश के प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में इसकी बढ़ती पहचान को दर्शाता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!