श्वान को लेकर विवाद के बाद बीजेपी नेता की बिल्डिंग पर पथराव: दो गुट आमने-सामने; रात में विवाद, राजनीतिक सरगर्मी और तनाव बढ़ा, पार्टी ने जारी किया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के उषा नगर क्षेत्र में डॉग फीडिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। रविवार सुबह बीजेपी विधायक गौड़ के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे की बिल्डिंग पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया।
घटना में उनके कार्यालय का कांच टूट गया। मामले को लेकर भाजपा से जुड़े दो गुट आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं, जबकि पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इस मामले में भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेंडगे को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्हें इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के प्रभारी पद से भी मुक्त कर दिया गया है।
मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 का है। यहां भाजपा नेता और विधायक मालिनी गौड़ के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे निवास करते हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार रात उनकी बिल्डिंग के बाहर कुत्तों द्वारा गंदगी किए जाने को लेकर डॉग मालिक और वीरेंद्र शेंडगे के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र शेंडगे ने उनके साथ मारपीट की है।
दोनों पक्ष पहुंचे अन्नपूर्णा थाने
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष अन्नपूर्णा थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर विधानसभा-4 से जुड़े भाजपा नेता एकलव्य सिंह गौड़ भी थाने पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश दी और कहा कि दोनों ही पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े हुए हैं, इसलिए मामले को ज्यादा तूल देना उचित नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक एकलव्य सिंह गौड़ की समझाइश के बाद वीरेंद्र शेंडगे को थाने से वापस घर भेज दिया गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर दी।
सुबह बिल्डिंग पर हुआ पथराव
रविवार सुबह कुछ नकाबपोश युवक वीरेंद्र शेंडगे की बिल्डिंग पर पहुंचे और पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में उनके कार्यालय का कांच टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पथराव की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
इधर, रात में दी गई शिकायत को लेकर भी कुछ लोग अन्नपूर्णा थाने पहुंचे और वीरेंद्र शेंडगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। मामले को लेकर पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाए जाने की भी चर्चा रही।
क्षेत्रीय गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा मामला
सूत्रों के अनुसार विवाद में शामिल दूसरा पक्ष भी भाजपा समर्थक बताया जा रहा है और वह क्षेत्र के दूसरे राजनीतिक गुट से जुड़ा हुआ है। इसी कारण पूरे घटनाक्रम को विधानसभा-4 की स्थानीय राजनीति और गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं और दावे सामने आते रहे। राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जांच के बाद होगा फैसला
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच पूरी होने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने और अन्य कानूनी कदमों पर निर्णय लिया जाएगा। मामले में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!