क्या शिशुकुंज बच्चों को बीमार करना चाहता है: परोस रहा दूषित भोजन; पानी भी पीने योग्य नहीं मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
23 जून को शहर के प्रतिष्ठित और महंगे स्कूलों में शुमार निपानिया स्थित शिुशुकुंज स्कूल में दूषित आइसक्रीम खिलाकर 150 से ज्यादा बच्चों को बीमार होने की घटना से भी प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया है और अब भी स्कूल में बच्चों को दूषित भोजन परोसा जा रहा है।
प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई है। इसकी जांच रिपोर्ट में 23 में से 5 सैंपल तो फेल हो गए, जिनमें से 3 तो बेहद अमानक पदार्थों से भरे पाए गए। बच्चों को दिया जा रहा पानी भी पीने योग्य नहीं पाया गया।
उल्लेखनीय है कि शिशुकुंज में हुई घटना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिलेभर के नामी स्कूलों पर धावा बोला था और रोजाना किसी न किसी स्कूल के किचन को चेक किया गया। इस दौरान अनेक नामी स्कूलों के किचन में दूषित खाद्य पदार्थ मिले। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों को दूषित भोजन अब भी परोसा जा रहा है। 150 से ज्यादा छात्रों के बीमार पड़ने की घटना के बाद प्रशासन ने स्कूल के किचन की विस्तृत जांच कराई थी, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है।
ये रिपोर्ट चौंकाने वाली है, क्योंकि इसमें साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि स्कूल में बच्चों को दिया जा रहा भोजन न केवल दूषित है, बल्कि बच्चों को गंभीर बीमारी पैदा करने वाला भी है। बच्चों को दिया जाने वाला पानी ई-कोली और टोटल कोलोफार्म नामक बैक्टीरियायुक्त पाया गया है। ये बैक्टीरिया पेट से संबंधित गंभीर रोगों का कारण बनते हैं। ये बैक्टीरिया ठीक वैसे ही हैं जैसे कुछ माह पूर्व भागीरथपुरा में वितरित पानी से हुई मौतों के बाद जांच में पाए गए थे।
यानी शिशुकुंज प्रबंधन अपने स्कूल को भी भागीरथपुरा बनाना चाहता था। बात करें खाद्य तेल की तो जांच में इस रिफाइंड सोयाबीन तेल में बेहद घातक लेड (सीसा) मिला है। तेल में मिला सीसा तय 0.1 मिग्रा से ज्यादा 0.15 मिग्रा मिला है। यही नहीं, शिुशुकुंज में जो फीकी नमकीन सेंव बच्चों को दी जा रही है, उसमें दोगुना खारापन है, जो सेहत के अनुकूल नहीं है।
अमानक मिले दाल और आइसक्रीम
जांच रिपोर्ट में तुअर दाल और अमूल स्ट्राबेरी आइसक्रीम भी अमानक मिली हैं। इनमें निर्धारित मात्रा से ज्यादा तत्व मिले हैं, जो सेहत को इतना नुकसान पहुंचाते हैं कि बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। आइसक्रीम में मिल्क फैट और टोटल सॉलिड्स की मात्रा काफी कम थी। आइसक्रीम में थक्के भी कम थे।
ये मिली गंभीर किस्म की 9 कमियां
शिशुकुंज के किचन की खिड़कियां ढंग से कवर नहीं थीं, जिससे कीट-पतंगों का खतरा था। दूसरा, एक बार इस्तेमाल किए गए तेल का दोबारा प्रयोग होता मिला। तीसरा, हाईजीन का पालन नहीं किया जा रहा था। कर्मचारी ग्लब्स तो पहने थे लेकिन एप्रिन नहीं था। चौथा, किचन का पेस्ट कंट्रोल वर्षों से नहीं हुआ था।
पांचवा, किचन में एल्यूमिनियम के बर्तनों का प्रयोग किया जा रहा था। छठा, डीप फ्रीजर में तापमान प्रणाली नहीं थी। सातवां, खाने में उपयोग किए जा रहे पानी की जांच वर्षों से नहीं हुई थी। आठवां, खाद्य पदार्थों की भी वर्षों से नियमित जांच नहीं हुई थी और नौवीं कमी ये कि स्कूल के किचन में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के थे।
नहीं बचेगा स्कूल, होगी कड़ी कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक मनीष स्वामी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद स्कूल के किचन का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!