डोडा चूरा तस्कर नेटवर्क का खुलासा: नमकीन और ड्राई फ्रूट के पैकेटों में रखकर की जा रही थी तस्करी; महिला सहित 4 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने डोडा चूरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए महिला तस्कर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए नमकीन और ड्राई फ्रूट के पैकेटों में डोडा चूरा भरकर महाकौशल क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। गिरोह का एक प्रमुख सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
वाहन चेकिंग में खुला तस्करी का खेल
एएसपी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि मालवा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा लाकर महाकौशल के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार निगरानी कर रही थी। 8 जून को कटंगी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पुलिस स्टॉपर तोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को रोक लिया।
केबिन में रखी थी संदिग्ध बोरियां
ट्रक चालक ने अपना नाम पंकज साहू और हेल्पर ने उदयचंद काछी बताया। दोनों ने ट्रक में रासायनिक खाद होने की जानकारी दी, लेकिन तलाशी के दौरान केबिन में रखी संदिग्ध बोरियों ने पुलिस का ध्यान खींचा।
नमकीन के पैकेटों में मिला डोडा चूरा
जब पुलिस ने बोरियां खोलीं तो उनमें ड्राई फ्रूट और नमकीन के पैकेट भरे मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। ट्रक से कुल 73 पैकेटों में 18 किलो 130 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.16 लाख रुपए बताई गई है।
घर से चल रहा था कारोबार
पूछताछ में चालक पंकज साहू ने बताया कि यह खेप डबरा निवासी अजय रावत ने उसे दी थी। कुछ पैकेट करमेता निवासी रंजीत उर्फ सोनू शर्मा और बाकी तिलवारा निवासी सोनी ठाकुर को पहुंचाने थे। जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोनू शर्मा के शारदा नगर स्थित घर पर छापा मारा।
घर में कुछ नहीं मिला, लेकिन बाहर खड़ी कार की तलाशी में उसी तरह के पैकेट बरामद हुए। कार से 6 किलो 628 ग्राम डोडा चूरा, बिक्री के 50 हजार रुपए नकद और एक तौल मशीन बरामद की गई।
महिला तस्कर भी गिरफ्तार
सोनू शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भेड़ाघाट क्षेत्र में रहने वाली सोनी ठाकुर के घर दबिश दी। यहां एक बोरी में डोडा चूरा रखा मिला। पूछताछ में सोनी ठाकुर ने बताया कि करीब 10 दिन पहले पंकज साहू और उदयचंद काछी यह माल देकर गए थे, जिसके बदले उसने 20 हजार रुपए का भुगतान किया था।
चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
पुलिस ने अब तक इस मामले में पंकज साहू, उदयचंद काछी, रंजीत उर्फ सोनू शर्मा, सोनी ठाकुर को गिरफ्तार किया है। वहीं, डबरा निवासी अजय रावत अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
क्या-क्या बरामद हुआ
30 किलो से अधिक डोडा चूरा, एक ट्रक, एक लग्जरी कार, 50 हजार रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमकीन और ड्राई फ्रूट पैकेटों में छिपाया गया मादक पदार्थ।
महाकौशल में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि महाकौशल क्षेत्र में डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नमकीन और ड्राई फ्रूट के पैकेटों का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 15 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!