करोड़ों का लोन हड़पने वाला ‘डॉक्टर’ धराया: ठगी करने वाला गैंग भी पकड़ाया; जबलपुर सीबीआई और उज्जैन पुलिस की दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जबलपुर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करोड़ों का लोन हड़पने वाले सोनी हॉस्पिटल लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव लोचन सोनी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।
टीम ने न्यू पलासिया स्थित उसके ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा, लेकिन गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके चलते फिलहाल पूछताछ टल गई, लेकिन डिस्चार्ज होते ही रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की तैयारी है।
जांच में खुलासा हुआ कि 2006 से 2011 के बीच सोनी ने एसबीआई की आईएनटी शाखा से कैश क्रैडिट और लेटर ऑफ क्रेडिट के नाम पर 12 करोड़ 87 लाख का लोन लिया और फर्जी दस्तावेजों के जरिये रकम को अन्य कामों में खपा दिया।
लोन एनपीए में जाने के बाद 2022 में मामला सीबीआई तक पहुंचा। इस पूरे खेल में उसका भाई विजय भी शामिल है, जो छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया। उधर, शहर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क भी बेनकाब हुआ है।
उज्जैन की जीवाजीगंज पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए इंदौर विजय नगर क्षेत्र में चल रहे फर्जी ब्रोकरेज ऑफिस पर छापा मारा।
यहां से मुख्य आरोपी अरुण लोधी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का एक सदस्य फरार है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह स्क्रिप्टेड कॉलिंग के जरिये निवेशकों को फंसाकर “महिंद्रा ट्रेडिंग’ नामक फर्जी एप पर नकली मुनाफा दिखाकर पैसा ठगता था।
डाटा खरीदकर टारगेट तय किए जाते और फिर सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया जाता था।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!