डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार: गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता
चार माह तक फोटो दिखाकर करता रहा ब्लैकमेल... पातालपानी रिसॉर्ट में युवती के साथ पकड़ाया आरोपी, हिंदूवादियों ने सिखाया सबक... भीड़ ने आरोपी के घर व क्लिनिक में की तोड़फोड़
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के पातालपानी क्षेत्र में एक डॉक्टर पर युवती को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और फोटो के जरिए चार महीने तक ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पातालपानी स्थित बेलामोर रिसॉर्ट के एक कमरे से युवती के साथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर और क्लिनिक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले वह गुजरखेड़ा स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।
बाद में इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह लगातार युवती को ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। रविवार को आरोपी ने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया था। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी मौके पर पहुंच गए और कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
ग्रामीण और संगठन से जुड़े लोग आक्रोशित
इधर, घटना की जानकारी फैलते ही युवती के परिजन, ग्रामीण और संगठन से जुड़े लोग आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर पहुंच गए, जहां तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इसके बाद भीड़ गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लिनिक पर पहुंची और वहां भी पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बड़गोंदा थाना टीआई प्रकाश वास्कले के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रिसॉर्ट में कर रहा था हवाबाजी
इधर, हिंदूवादियों ने जैसे ही जिहादी को पकड़ा तो वह पहले तो खुद को डॉक्टर बताते हुए जमकर हवाबाजी करने लगा। इसके बाद हिंदूवादियों ने उसे अपनी भाषा में सबक सिखाते हुए खातिरदारी कर दी। जिसके बाद वह हाथ जोड़ता नजर आया। हालांकि हिंदूवादी और गांव वाले उसे पीटते हुए रिसॉर्ट से थाने ले गए और पुलिस के हवाले किया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!