जिले को एक ही दिन में मिला 58 करोड़ रुपए राजस्व: इंदौर में महा-रिकॉर्ड; सुबह 4 बजे तक हुई रजिस्ट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

नई गाइड लाइन की महंगी दरों से बचने अगले दिन सुबह 4 बजे तक चला रजिस्ट्री का सिलसिला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को इंदौर के प्रॉपर्टी बाजार ने वो कर दिखाया, जो अब तक के इतिहास में दर्ज नहीं था। नई गाइड लाइन की महंगी दरों से बचने के लिए शहर में ऐसी होड़ मची कि 31 मार्च की सुबह से शुरू हुआ रजिस्ट्री का सिलसिला 1 अप्रैल की सुबह 4 बजे तक अनवरत चलता रहा।
इस दौरान जिले ने महज 24 घंटों के भीतर 58 करोड़ रुपए का रिकॉर्डतोड़ राजस्व प्राप्त किया। वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजुलता पटेल, डॉ. अमरेश नायडू, एसएम राठौर और चक्रपाणि दत्त मिश्र की अगुआई में पूरी टीम रातभर मोर्चे पर डटी रही और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की।
इंदौर शहर सहित महू, सांवेर और देपालपुर तहसीलों को मिलाकर कुल 2400 दस्तावेजों का पंजीयन किया गया। 750 स्लॉट बुक होने के बाद भी आवेदकों की भीड़ इतनी अधिक थी कि कार्यालयों में पैर रखने की जगह नहीं बची।
प्रशासन को आवेदकों की सुविधा के लिए विशेष रूप से कूलर और अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करना पड़ी। लोग दफ्तरों में लगी एलईडी स्क्रीन पर क्रिकेट मैच देखते रहे, लेकिन जोश ऐसा था कि तड़के 4 बजे तक दफ्तरों में गहमागहमी बनी रही।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर ने इस साल शानदार छलांग लगाई है। जिले का कुल राजस्व 2739.24 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 2528.68 करोड़ की तुलना में 8.33% की बड़ी वृद्धि है। विशेष रूप से इंदौर-3 ने अपने लक्ष्य का 100% से अधिक हिस्सा प्राप्त कर विभाग को चौंकाया।
अब आज से शहर की 2624 लोकेशन पर नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे रजिस्ट्री कराना औसतन 26% तक महंगा हो जाएगा। इसी महंगाई की मार से बचने के लिए इंदौर में प्रॉपर्टी खरीदने वाले अंतिम तारीख को अपने दस्तावेजों पर मुहर लगवाने के इंतजार में रातभर जागते रहे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!