जनजागरूकता रैली के शुरू हुआ नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान: पुलिस कमिश्नर ने अवेयरनेस बैज लगाकर की शुरुआत; हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों ने ली नशामुक्ति की शपथ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं और समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा इसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने बुधवार को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत इंदौर में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई।
अभियान की शुरुआत पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने स्वयं, पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, NCC कैडेट्स, विद्यार्थियों, चिकित्सकों और नागरिकों को “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अवेयरनेस बैज लगाकर की। इस दौरान उन्होंने अभियान के लिए तैयार किए गए सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण भी किया और स्वयं सेल्फी लेकर नागरिकों से नशामुक्त समाज के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : पुलिस कमिश्नर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों और युवाओं को अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी नशे की आदत छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
15 दिनों तक शहरभर में चलेंगी जागरूकता गतिविधियां
इंदौर पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत 30 जुलाई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।
अभियान के दौरान- नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। पोस्टर, बैनर और पंपलेट के जरिए आम नागरिकों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाएगा।निबंध लेखन, चित्रकला, रील, शॉर्ट फिल्म और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। वीडियो स्क्रीनिंग, जनसंवाद और प्रेरक संदेशों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
2500 से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
अभियान के शुभारंभ अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, ट्रैफिक मित्रों, ट्रेनी डॉक्टर्स, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान लगभग 2500 प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई-हम स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय से शुरू होकर 56 दुकान तक पहुंची रैली
जनजागरूकता रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय, पलासिया से प्रारंभ हुई। रैली गिटार तिराहा, पलासिया चौराहा, घंटाघर चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 56 दुकान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल विद्यार्थियों, NCC कैडेट्स और नागरिकों ने नशा विरोधी संदेशों से युक्त तख्तियां, बैनर और पंपलेट लेकर लोगों को जागरूक किया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देते हुए नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की।
रोबोट ने खींचा लोगों का ध्यान, दिया नशामुक्ति का संदेश
रैली का विशेष आकर्षण एक जागरूकता संदेश देने वाला रोबोट रहा। यह रोबोट रैली में सबसे आगे चलते हुए लोगों को “नशे से दूरी है ज़रूरी” का संदेश दे रहा था। रोबोट के माध्यम से दिया गया यह अभिनव संदेश नागरिकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना। बड़ी संख्या में लोगों ने रोबोट के साथ संवाद किया और सेल्फी लेकर अभियान का समर्थन किया।
पुलिस अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (क्राइम/ट्रैफिक) राजेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त (जोन-02/मुख्यालय) अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दण्डोतिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, NCC कैडेट्स, ट्रैफिक प्रहरी, ट्रेनी डॉक्टर्स, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने अभियान में सहभागिता की। इंदौर पुलिस का यह अभियान अगले 15 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और शहर में नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।
संबंधित समाचार

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!