खबर
Top News

विवाद सुलझाने पहुंचे एसआई से झूमाझटकी: वर्दी पकड़कर नेम प्लेट खींची; यह आरोप लगाया, वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मार्च 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
विवाद सुलझाने पहुंचे एसआई से झूमाझटकी

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
कंपू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर खुद ही हंगामे में घिर गए। मौके पर पहुंचे एसआई रूद्र पाठक से बाइक सवार दो युवकों ने बहस शुरू कर दी और उन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बताया जा रहा है कि आमखो तिराहा पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद की सूचना पर एसआई मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक से आए दो युवक वहां पहुंचे और माहौल भड़काने लगे। एसआई द्वारा समझाइश देने पर दोनों आक्रामक हो गए और उनसे उलझ पड़े।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवकों ने एसआई की वर्दी पकड़ ली और उनकी नेम प्लेट खींचने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ के बीच एसआई खुद को बचाते नजर आए। युवकों को यह कहते भी सुना गया कि “सब-इंस्पेक्टर है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा।” मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली।

हंगामा बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, लेकिन फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच में अभद्रता करने वाले एक युवक की पहचान उज्जवल शर्मा, निवासी नाका चंद्रवदनी के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मामले में एसआई रूद्र पाठक का कहना है कि वे केवल विवाद सुलझाने पहुंचे थे, तभी युवक बेवजह बहस करने लगे और स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!