प्रेमिका से विवाद: युवक ने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की; गोताखोरों ने बचाया, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
सुवासरा थाना क्षेत्र के बसई गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। युवक को पहले सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, विनोद राठौर (25) निवासी ग्राम धानडी ने बसई नदी में छलांग लगाई। उसने बताया कि यह कदम उसने अपनी प्रेमिका के साथ हुए विवाद के चलते उठाया।
पहले से शादीशुदा, हो चुका है तलाक
विनोद की शादी वर्ष 2021 में कृष्णा नाम की महिला से हुई थी और उसकी दो साल की एक बेटी है। पारिवारिक विवाद के चलते 1 जनवरी 2026 को दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद से वे अलग रह रहे हैं।
एक साल से संबंध थे
बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से विनोद का एक अन्य शादीशुदा महिला से संबंध था। महिला भी करीब दो महीने से अपने पति से अलग रहकर मायके में रह रही है और उसके दो बच्चे हैं।
मंदिर में मुलाकात के दौरान बढ़ा विवाद
गुरुवार शाम दोनों की मुलाकात अजयपुर में हुई, जिसके बाद वे पास स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। युवक के मुताबिक, महिला उसे साथ ले जाने की जिद कर रही थी और मना करने पर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। इस पर विनोद ने कहा कि पहले वह अपने पति से कानूनी रूप से अलग हो जाए, फिर आगे का फैसला लिया जाएगा।
थाने तक पहुंचे, फिर भी नहीं सुलझा मामला
विवाद बढ़ने पर दोनों शामगढ़ थाने पहुंचे। विनोद ने महिला से कहा कि वह अपने पिता को फोन कर स्थिति बताए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए, लेकिन रास्ते में फिर से कहासुनी शुरू हो गई।
मोबाइल तोड़ने से बढ़ा तनाव
रास्ते में विनोद ने महिला का मोबाइल देखा, जिसमें उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट थे। इससे नाराज होकर उसने मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने नया मोबाइल दिलाने की मांग की, जिस पर विनोद ने पैसे नहीं होने की बात कही और बसई चलकर उधार लेने की बात कही।
महिला ने भी दी थी धमकी
इसी दौरान महिला रोने लगी और टूटे मोबाइल को वापस मांगते हुए नदी में कूदने की धमकी देने लगी। इस पर आक्रोशित होकर विनोद ने वाहन पुलिया पर रोका और खुद नदी में छलांग लगा दी।
गोताखोरों ने बचाई जान
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों और लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
वीडियो में सामने आया अलग पक्ष
घटनास्थल से सामने आए एक वीडियो में महिला का बयान अलग नजर आया। उसने कहा कि दोनों के बीच विवाद जरूर हुआ था, लेकिन युवक ने खुद ही नदी में कूदने का फैसला किया।
पुलिस जांच जारी
सुवासरा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के अनुसार, युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्री-एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला को भी थाने लाया गया था, लेकिन उसने युवक पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!