पड़ोसी से विवाद: फिर घर पर बरसे पत्थर; गाड़ियों में कर दी तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

सीसीटीवी में युवक के साथ युवती भी पत्थर फेंकती दिखी, पुलिस ने एनसीआर काट किया रवाना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली महिला के साथ मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। पड़ोसी युवक ने महिला से गाली-गलौज करने के बाद उसके घर और वाहनों पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ कर दी।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक के साथ एक युवती भी पत्थरबाजी करती दिखाई दे रही है। मामला कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक फरियादिया राधा चरावंडे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर के पास मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसकी बच्ची पायल ने पूछा कि वह कहां जा रही है, जिस पर उसने जवाब दिया कि वह घूमने जा रही है। तभी पड़ोस में रहने वाली गोमा को लगा कि यह बात उसे लेकर कही जा रही है। इसके बाद गोमा ने अपने बेटे लक्की जाटव को बुलाया।
कुछ देर बाद लक्की घर से बाहर आया और महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने महिला के घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों पर पत्थर बरसाए, जिससे वाहनों की बॉडी और लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं।
इधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक घर की ओर पत्थर फेंकता और वाहनों में तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है। उसके साथ मौजूद एक युवती भी पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रही है।
मामले में पुलिस ने फरियादिया राधा चरावंडे की शिकायत पर पड़ोसी लक्की जाटव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!