खबर
Top News

चढ़ावे की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट आई: आरएसएस ने अपनी सालाना बैठक में चढ़ावा चोरी पर जताया दुःख

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
चढ़ावे की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट आई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजद सांसद सहित 4 याचिकाएं पहुंची सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई जांच व एक्सपर्ट कमेटी की मांग

चढ़ावा जांच में अब इनकम टैक्स विभाग की भी हुई एंट्री, अयोध्या पुलिस ने विभाग से मांगी मदद

एसआईटी की जांच रिपोर्ट में अब दान व चढ़ावे की निगरानी में एआई तकनीक के उपयोग की सिफारिश

राजनीति भी हुई तेज, केजरीवाल ने किया सुंदरकांड, आप ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

राज्य सरकार की जांच पर विपक्षी दलों को भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच की मांग

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम मंदिर के चढ़ावे व दान में हुई चोरी की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। आज, यानी सोमवार को ही इस मामले में तीन जजों की पीठ सुनवाई करने जा रही है। राज्य सरकार की एसआईटी जांच के बीच अलग-अलग 4 याचिकाएं इस मसले पर सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल हुई हैं।

याचिकाकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच सीबीआई व कोर्ट की निगरानी से कराने तथा एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की है। उधर, आरएसएस ने अपनी कर्नाटक में चल रही सालाना अहम बैठक में पूरे मामले पर दुःख प्रकट किया और एसआईटी जांच पर भरोसा जताते हुए मंदिर ट्रस्ट से भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की अपेक्षा की है।

इस मुद्दे पर राजनीति अब और तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तो देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विपक्षी दलों को औरंगजेब की औलाद करार दे दिया, तो आदित्य ठाकरे ने भाजपा का नामकरण बाबर जनता पार्टी कर दिया है। इस बीच अब इस कांड में आयकर विभाग की भी एंट्री हो गई है। अयोध्या पुलिस ने आईटी डिपार्टमेंट से इस मामले में मदद मांगी है।

च ढ़ावा चोरी के जघन्य पाप को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट के दखल की शुरुआत हो गई है। इस मामले में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह व अन्य ने अर्जी लगाकर सीबीआई की अगुआई में बहुस्तरीय जांच की मांग की है।

अभी तक योगी सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी की जांच चल रही है। याचिका में जांच में पारदर्शिता लाने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई दोपहर 12 बजे हो सकती है।

एसआईटी जांच के बीच कोर्ट के दखल की याचिका पर सर्वोच्च अदालत के निर्णय पर अब सबकी नजरें टिकी हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि उनका भरोसा राज्य सरकार की जांच पर नहीं है।

कोर्ट अपनी निगरानी में जांच कराए। अब देखना ये है कि राज्य सरकार की जांच के बीच कोर्ट इस मुद्दे पर दखल देता भी है या नहीं?

मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी। इस मुद्दे को लेकर कुल 3 याचिकाएं कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए लगेंगी।

इन याचिकाओं में जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है। साथ ही मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने किसी स्वतंत्र एजेंसी से ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट कराने और मंदिर को मिल रहे दान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव सार्वजनिक करने की भी मांग की है। याचिकाकर्ताओं ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की है।

याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वह ट्रस्ट का पारदर्शी और भरोसेमंद प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश दे। अब इस मामले में सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है, जहां अदालत इन मांगों और आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

तीन जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी, जिसमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं। जो 3 याचिकाएं कोर्ट में सुनवाई के लिए लगने जा रही हैं, उन्हें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दाखिल किया है।

आरएसएस ने जांच को लेकर जताया एसआईटी पर भरोसा
उधर, कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में भी ये मुद्दा आरएसएस छाया रहा। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियां आदि विषय शामिल रहे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मीडिया को बताया बैठक में सभी सदस्यों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थ क्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थ क्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, जिससे समस्त राम भक्तों की मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

13 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

30 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!