खबर
Top News

शाही सवारी से पहले श्यामू को लेकर विवाद: हाथी की सेहत पर आमने-सामने वन विभाग और मालिक; 46 साल पुरानी परंपरा पर संकट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
शाही सवारी से पहले श्यामू को लेकर विवाद

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की दूसरी शाही सवारी से पहले मादा हाथी श्यामू की सेहत को लेकर विवाद गहरा गया है। एक ओर वन विभाग और पशु चिकित्सक हाथी के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर श्यामू के मालिक श्रवण गिरि महाराज ने बीमारी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है।

10 अगस्त को निकलेगी सवारी
परंपरा के अनुसार श्रावण-भाद्रपद की दूसरी सवारी में भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में हाथी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं। इस वर्ष 10 अगस्त को निकलने वाली सवारी में भी श्यामू को शामिल किया जाना प्रस्तावित है।

अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई
करीब एक माह पहले वन विभाग और पशु चिकित्सकों ने हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसके नमूने जांच के लिए जबलपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे थे। हालांकि, अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

मालिक से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मांगी
इसी बीच महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने श्यामू के मालिक से हाथी के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी मांगी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

सवारी से पहले श्यामू को लेकर विवाद
वहीं, श्रवण गिरि महाराज का कहना है कि श्यामू पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी दिनचर्या सामान्य है। उनका आरोप है कि एक बाहरी एनजीओ की शिकायत के बाद अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया है और कुछ लोग श्यामू को उज्जैन से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि स्थानीय चिकित्सकों के साथ-साथ बाहरी विशेषज्ञों से भी हाथी की जांच कराई जाए।

1980 से चली आ रही परंपरा
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में मादा हाथी रामू की मृत्यु के बाद से श्यामू ही महाकाल की सवारी का हिस्सा रही है। वहीं वर्ष 1980 से लगातार हाथी पर महाकाल की सवारी निकलने की परंपरा चली आ रही है। यदि इस बार स्वास्थ्य कारणों से श्यामू शामिल नहीं हो पाती है, तो वर्षों पुरानी यह परंपरा प्रभावित हो सकती है।

अंतिम निर्णय का इंतजार
फिलहाल, वन विभाग की स्वास्थ्य रिपोर्ट और प्रशासन के अंतिम निर्णय का इंतजार है। अब 10 अगस्त को होने वाली महाकाल की दूसरी सवारी में श्यामू की भागीदारी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

2 minutes ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

4 minutes ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

6 minutes ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

11 minutes ago
श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

22 minutes ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

34 minutes ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

about 1 hour ago
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

about 1 hour ago
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
Top News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

about 1 hour ago
जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Top News

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

about 2 hours ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

about 2 hours ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

about 2 hours ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 2 hours ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 3 hours ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 3 hours ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!