टी स्टॉल बंद कराने को लेकर विवाद: आरक्षक ने कर्मचारी को पीटा; बाल खींचकर दुकान से बाहर निकाला, चांटे मारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित लिली टॉकीज के पास एक टी स्टॉल को देर रात बंद कराने के दौरान पुलिस और दुकान संचालक के बीच विवाद हो गया। दुकान संचालक ने पुलिस आरक्षक पर कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
देर रात दुकान बंद कराने पहुंचे थे पुलिसकर्मी
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लिली टॉकीज के समीप संचालित महाकाल टी स्टॉल को सोमवार रात निर्धारित समय के बाद बंद कराने के लिए पुलिस पहुंची थी।
इसी दौरान दुकान संचालक और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। दुकान संचालक का आरोप है कि आरक्षक प्रिंशु यादव ने दुकान के कर्मचारी प्रिंस राठौर के साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पुलिस पर पक्षपात के आरोप
दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि पुलिस सभी दुकानों पर समान कार्रवाई नहीं करती और कुछ चुनिंदा दुकानों को ही निशाना बनाया जाता है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज दिखाने और शिकायत करने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कर्मचारी पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
विवाद के बाद पुलिस ने महाकाल टी स्टॉल के कर्मचारी प्रिंस राठौर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इससे दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली है। उनका आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई, उसी के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
पुलिस का पक्ष
जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शहर में बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 11:30 बजे तक बंद कराने का अभियान चलाया जा रहा है। उनके अनुसार आरक्षक प्रिंशु यादव रात करीब 11:35 बजे दुकान पर पहुंचे थे और दुकान बंद करने के लिए कहा था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
थाना प्रभारी का दावा है कि इस दौरान दुकान संचालक और कर्मचारी ने पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद कर्मचारी को थाने लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मारपीट के आरोपों से पुलिस का इनकार
पुलिस ने आरक्षक पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे क्षेत्र में समान रूप से कार्रवाई की जा रही है और किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!