महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट योगेश साहू और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया
परिवार का आरोप है कि मंदिर क्षेत्र में प्रसाद और फूल की दुकान संचालकों ने सामान खरीदने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और 4-5 लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
ग्वालियर से दर्शन के लिए पहुंचे थे
घटना मंगलवार की बताई जा रही है। योगेश साहू अपनी पत्नी, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्वालियर से उज्जैन आए थे। परिवार के मुताबिक, मंदिर क्षेत्र में कुछ दुकानदारों ने बैग रखने के बहाने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया।
प्रसाद खरीदने के लिए कहा गया
इसके बाद प्रसाद खरीदने के लिए कहा गया। परिवार ने करीब 100 से 150 रुपए का प्रसाद खरीदा और वहां से जाने लगा। आरोप है कि दुकान से निकलने के बाद भी उनसे अतिरिक्त प्रसाद खरीदने के लिए कहा गया।
मना किया तो कहासुनी शुरू हो गई
परिवार ने जब मना किया तो कहासुनी शुरू हो गई। योगेश साहू के अनुसार, कुछ लोग उनके पीछे आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान खरीदा गया प्रसाद भी छीन लिए जाने का आरोप है।
महिलाओं के साथ भी की धक्का-मुक्की
परिवार ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। अंकिता साहू की कोहनी में चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं योगेश साहू के गाल पर थप्पड़ मारने का आरोप है।
विवाद के दौरान अफरा-तफरी का माहौल
ओमप्रकाश साहू, नेहा कुमारी शाह, हर्ष देवी साहू और अंजली साहू के साथ भी हाथापाई होने की शिकायत की गई है। परिवार के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था, जिससे विवाद के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नेहा कुमारी शाह के गर्भवती होने के कारण परिजन घटना को लेकर खासे चिंतित नजर आए।
शिकायत के बाद एक युवक हिरासत में
घटना के बाद परिवार ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!