300 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद: आरोप-प्रत्यारोप का दौर; अभिनेत्री की शिकायत के बाद बोले शराब ठेकेदार- जमीन सरकारी, पुलिस ने बिना जांच दर्ज की एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ 300 करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जे की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लसूडिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई की एक टीवी अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर 3 अप्रैल की देर रात की है। दूसरी ओर इस मामले में सूरज रजक का कहना है कि पुलिस ने मामले की तह में जाए बिना एफआईआर कर ली है।
मुख्य सचिव को शिकायत के बाद एफआईआर
जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायतकर्ता रेमन कक्कर ने आरोप लगाया कि उनकी पारिवारिक जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि पहले शिकायत के बावजूद एफआई दर्ज नहीं हुई थी। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश
शिकायत के मुताबिक, इंदौर के निपानिया क्षेत्र में स्थित सर्वे नंबर 414 की करीब 2 हेक्टेयर जमीन पर यह विवाद है, जिसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शिकायत करने वाले पक्ष के अनुसार यह जमीन एक्ट्रेस की मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र सलूजा और रणधीर सलूजा के संयुक्त स्वामित्व में है।
पहले किराए पर मांगी जमीन, फिर बढ़ा विवाद
आरोप है कि सूरज रजक ने पहले एक्ट्रेस के पति ऋषि कक्कर से फोन पर करीब 6000 वर्गफीट जमीन शराब दुकान के लिए किराए पर मांगी थी। परिवार द्वारा इनकार करने के बाद रजक ने उनके भाई और मां से भी संपर्क किया, लेकिन सभी ने जमीन देने से साफ मना कर दिया।
3 अप्रैल को मौके पर कब्जे की कोशिश
शिकायत के अनुसार, 3 अप्रैल को जब परिवार जमीन पर पहुंचा, तो वहां कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश करते मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
सूरज रजक का पक्ष
इस मामले में खुलासा फर्स्ट से बातचीत करते हुए सूरज रजक ने कहा कि हम सरकारी दुकान के लिए जमीन देख रहे थे। जिस जमीन को लेकर बात की जा रही है वह निजी नहीं सरकारी है। सामने वाला पक्ष मास्टर प्लान की जमीन को अपना बता रहा है। सरकारी जमीन पर सरकारी शराब की दुकान संचालित की जा सकती है, इसलिये हमने अधिकारियों से चर्चा कर आवेदन दिया था।
उनका कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच किए बगैर तुरतफुरत में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब हमने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीन सरकारी ही है, निजी नहीं। हमने विधिवत अनुमति लेकर ही वहां काम किया था। उनके अनुसार आपत्ति के बाद वहां से काम अभी हटा लिया गया है। हमने भी इस संबंध में पुलिस थाने पर आवेदन दिया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!