कचरा फेंकने को लेकर विवाद: सरकारी कर्मचारी पर किया डंडे से हमला; तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के वंदना नगर में घर के बाहर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने शासकीय जनसंपर्क विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसके परिवार के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी
पुलिस के अनुसार, 38-सी, छोटा बांगड़दा रोड, वंदना नगर निवासी अनिल माने ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाली आशा गायकवाड़ उनके घर के सामने कचरा फेंकने लगी और विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
लकड़ी के बैट से उनके सिर पर वार कर दिया
शिकायत में आरोप है कि जब अनिल माने ने इसका विरोध किया तो आशा गायकवाड़ के बेटे संदीप गायकवाड़ ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरे बेटे जगदीश गायकवाड़ ने कथित रूप से लकड़ी के बैट (डंडे) से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा।
परिवार के लोगों से भी की गई मारपीट
पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे, पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला दर्ज, जांच शुरू
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आशा गायकवाड़, संदीप गायकवाड़ और जगदीश गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!