खबर
Top News

टीवी एक्ट्रेस की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद: दोनों पक्ष लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप; जांच के बाद होगा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अप्रैल 2026, 6:16 pm
शेयर करें:
टीवी एक्ट्रेस की 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 300 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी अभिनेत्री रेमन कक्कर ने आरोप लगाया है कि शराब कारोबारी और क्रिकेट टीम मालिक सूरज रजक ने उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। रेमन ने कहा कि वह और उनका परिवार जमीन किराए पर देने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद उनकी अनुमति बिना जमीन पर काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए काफी सरप्राइजिंग और अस्वीकार्य था।

उनका कहना है कि विवादित संपत्ति देवास नाका क्षेत्र में है और कुल क्षेत्रफल लगभग 6.84 एकड़ है। इसमें से सवा एकड़ जमीन पहले स्थानीय विकास प्राधिकरण को विकास कार्य के लिए दी गई थी। बाकी जमीन परिवार के नाम पर है, जिसमें उनकी मां, भाई और वे खुद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार ने यह जमीन पहले ही सरकारी विकास कार्य के लिए दी थी, जिसका कोई मुआवजा नहीं मिला, इसलिए जमीन पर किसी भी प्रकार की कमर्शियल गतिविधि की अनुमति नहीं है।

प्राधिकरण भी संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करे - रेमन ने बताया कि जमीन उनके पिता ने 1964 में खरीदी थी। इसका एक हिस्सा 2010 में विकास कार्य के लिए विकास प्राधिकरण को दिया गया। जमीन मुख्य सड़क के किनारे है और अगर यहां शराब की दुकान खोली जाती है तो बिक्री बढ़ सकती है, लेकिन नियमों के अनुसार यह संभव नहीं है।

अभिनेत्री ने कहा हम किसी को हाथ जोड़कर मना कर रहे थे कि हमें जमीन नहीं देनी है। इसके बावजूद जमीन पर काम शुरू किया गया, यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था। हमारी मांग है कि संबंधित प्राधिकरण भी संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करे।

दोनों पक्षों के दावे
रेमन कक्कर का दावा है कि जमीन परिवार की संपत्ति है और किराए या किसी भी कमर्शियल गतिविधि के लिए अनुमति नहीं दी गई। पुलिस के मुताबिक उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज कराई।

वहीं सूरज रजक का कहना है कि फिलहाल उन्होंने किसी भी मीडिया संवाद या बयान में अपनी सफाई नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि जमीन पर काम करने के संबंध में उनके आवेदन और गतिविधियों का हवाला दिया जा सकता है।

शराब कारोबारी और क्रिकेट टीम मालिक सूरज रजक
सूरज रजक, जिन्होंने मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक के रूप में इस साल पहली बार मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग में भाग लिया, इस विवाद में मुख्य आरोपित हैं। उन्होंने अभी तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सूत्रों के अनुसार रजक ने जमीन पर काम करने के लिए एफआईआर दर्ज करने से पहले भी कुछ आवेदन थाने में दिए थे। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अभी दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों की विस्तृत जांच जारी है।

कब्जे के लिए पुलिस की मदद
रेमन कक्कर ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान पुलिस की मदद ली गई। यह मामला शहर के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि स्थानीय विकास नियमों के उल्लंघन और अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा सूरज रजक के खिलाफ कनाड़िया क्षेत्र में 2025 में मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप भी लगे थे।

उस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान लिए हैं और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, खंभे गाड़ना और शेड बनाना सभी गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच आवश्यक है।

संबंधित समाचार

शहर के समीप मुहाड़ी फॉल में दर्दनाक हादसा
Top News

शहर के समीप मुहाड़ी फॉल में दर्दनाक हादसा:दोस्तों के सामने डूबा बिल्डर का बेटा; मदद के लिए पुकारते रहे साथी, पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ पहुंचा था झरने पर, दूसरे दिन मिला शव

15 minutes ago
पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल लापता मामले में चौंकाने वाला  खुलासा
Top News

पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल लापता मामले में चौंकाने वाला खुलासा:चार लाख का था कर्ज; ब्याज से 16 लाख चुकाए, दोनों पक्ष भाजपा विधायक के करीबी, घर पर मिले पत्र में ऐसा जिक्र, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

20 minutes ago
वीडियो देखिये, पुलिस टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस टीम पर हमला:लाठी-पत्थरों से किया वार; एसआई की वर्दी फाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल, मारपीट के आरोपी को तलाशने पहुंची थी टीम

29 minutes ago
राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई
Top News

राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई:निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री मिलने पर दुकान-गोदाम सील; फायर वर्क्स में मिलीं अनियमितताएं

41 minutes ago
वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम
Top News

वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चों को लेकर सड़क पर बैठीं; 5 दिन से बिजली बंद होने का आरोप, 500 से अधिक परिवार परेशान,

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक
Top News

वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक:घर में घुसा; घायल अवस्था में बताया जा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

1 day ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

1 day ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

2 days ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

2 days ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

2 days ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

2 days ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

2 days ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

2 days ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

2 days ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

2 days ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

2 days ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

2 days ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

2 days ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!