कुत्तों को लेकर विवाद: चार साल के बच्चे पर डॉग छोड़ने का आरोप; पड़ोसी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राऊ थाना क्षेत्र में कुत्तों को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। एक महिला ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर अपने कुत्ते से उसके 4 साल के बेटे को कटवाया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, अभिव्यक्ति पाटीदार (35), निवासी ट्रेजर फैंटेसी (केट रोड), की शिकायत पर आरोपी पंकज माखीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घर के बाहर कई कुत्ते रखने का आरोप
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी अपने घर के बाहर 7-8 कुत्तों को रखता है और उन्हें नियमित रूप से खाना खिलाता है। आरोप है कि ये कुत्ते आसपास गंदगी फैलाते हैं और राहगीरों पर भौंकते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं।
पहले भी हो चुकी थी शिकायत
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार आरोपी से कुत्तों को नियंत्रित रखने की अपील की थी, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। अभिव्यक्ति पाटीदार के मुताबिक, जब उन्होंने इस मुद्दे पर बात की तो आरोपी डंडा लेकर आ गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने कुत्ते को उनके 4 वर्षीय बेटे दिव्याक्ष पर छोड़ दिया, जिससे कुत्ते ने बच्चे के पीछे के हिस्से में काट लिया। घटना के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया।
पशु संरक्षण संस्था भी सक्रिय
इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पशु संरक्षण से जुड़ी एक संस्था ने भी हस्तक्षेप किया है। संस्था ने संकेत दिए हैं कि वह इस मामले में रहवासियों के खिलाफ भी शिकायत कर सकती है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!