खबर
Top News

कमरे की पसंद को लेकर विवाद बना मौत की वजह: मशीन ऑपरेटर ने जहर खाया; इलाज के दौरान मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 12:17 pm
शेयर करें:
कमरे की पसंद को लेकर विवाद बना मौत की वजह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। नए कमरे की पसंद को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के बीच नए घर के कमरे को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्रजापति नगर निवासी 35 वर्षीय नितेश पुत्र त्रिमत राव ने विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना के तुरंत बाद उसकी पत्नी नंदनी और रिश्तेदार अंकित उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान नितेश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नितेश पीथमपुर स्थित एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। पहले कंपनी की यूनिट द्वारकापुरी में थी, जिसे बाद में पीथमपुर शिफ्ट कर दिया गया। इसी कारण परिवार मकान बदलने की तैयारी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि नितेश ने एक कमरा पसंद किया था, जबकि उसकी पत्नी नंदनी ने किसी अन्य स्थान पर कमरा देखा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी तनाव में आकर नितेश ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

नितेश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था। परिवार में उसकी पत्नी और करीब 2 साल की मासूम बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और सभी गहरे सदमे में हैं।

द्वारकापुरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

6 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

14 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

21 minutes ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

28 minutes ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

39 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 1 hour ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!