एसी लगाने को लेकर विवाद: कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एसी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और धमकी के आरोपों तक पहुंच गया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे अक्षय प्रताप पर ऑफिस में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अक्षय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अक्षय प्रताप ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद देर शाम गोविंद सिंह के समर्थक और परिचित यूनिवर्सिटी थाने पहुंच गए।
उन्होंने थाने का घेराव करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।
दतिया में एसी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शिकायतकर्ता प्रदीप नरवरिया के मुताबिक, दतिया में एसी लगाने को लेकर उनकी अक्षय प्रताप से बातचीत हुई थी। इसके बाद उनकी टीम को काम के लिए दतिया भेजा गया। प्रदीप का कहना है कि वहां भुगतान को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम को वापस बुला लिया।
प्रदीप के आरोप के मुताबिक, इसके बाद अक्षय प्रताप अपने साथी अभिमन्यु और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
सरिए से हमला करने का आरोप, घुटने में फ्रैक्चर
प्रदीप ने आरोप लगाया कि अक्षय ने खुद को गोविंद सिंह का भतीजा बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उनका दावा है कि विरोध करने पर सरिए और अन्य हथियारों से हमला किया गया।
हमले में प्रदीप के घुटने में तीन फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों ने सूजन कम होने के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी है। प्रदीप ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया है।
अक्षय बोले- एडवांस के 2 हजार रुपए लेने गया था
दूसरी ओर अक्षय प्रताप ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि एसी लगाने का काम 3 हजार रुपए में तय हुआ था और उन्होंने 2 हजार रुपए एडवांस दिए थे।
अक्षय के मुताबिक, जब टीम दतिया पहुंची तो उनसे काम के लिए 4 हजार रुपए मांगे गए। रकम को लेकर सहमति नहीं बनी तो उन्होंने काम रुकवा दिया और अपना एडवांस वापस लेने के लिए प्रदीप के ऑफिस पहुंचे।
अक्षय का आरोप है कि प्रदीप ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनका दांत टूट गया और होंठ पर चोट आई।
सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी दोनों पक्षों के दावे अलग हैं। अक्षय प्रताप का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो पूरा नहीं है और उसमें काट-छांट की गई है।
उनके मुताबिक, फुटेज के जिस हिस्से को दिखाया जा रहा है, उसमें वह केवल अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की।
पुलिस बोली- दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी
यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!