गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद: जमकर हुआ पथराव; पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के उषा फाटक क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गाड़ी खड़ी करने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक विवाद रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
घरों पर बरसाए पत्थर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रोहित बोयत के घर को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। काफी देर तक चले पथराव से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस बल को भी बुलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया।
आधा दर्जन युवक हिरासत में
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथराव और विवाद में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
रोहित बोयत के परिवार का आरोप है कि विवाद की शुरुआत कल्याणे परिवार की ओर से की गई थी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!