शराब पार्टी के बाद विवाद: दोस्त के धक्के से युवक की मौत; परिजन ने किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में दोस्तों के साथ की गई शराब पार्टी एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। पैसों के विवाद में कथित तौर पर दोस्त द्वारा दिए गए धक्के से युवक नाली में गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने शव को थाने के सामने रखकर चक्काजाम किया और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
पैसों को लेकर हुआ विवाद
यह मामला माधोगंज थाना क्षेत्र के जामदार का बाड़ा, लाला का बाजार का है। मृतक 46 वर्षीय मनोज सिसोदिया ने 17 जुलाई को अपने दोस्तों प्रवीण और सोनू काका के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी के बाद वह घर लौट गया, लेकिन कुछ पैसे वहीं छूट जाने की बात याद आने पर वापस पहुंचा। इसी दौरान पैसों को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई।
धक्का लगते ही नाली में गिरा, सिर पत्थर से टकराया
परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मनोज को धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह नाली में गिर गया और उसका सिर किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे माधोगंज थाने पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
पुलिस जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोस्त एक साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कहासुनी के बाद धक्का देने की घटना भी नजर आती है। वहीं, मनोज के गिरने के बाद दोनों आरोपी उसे उठाने और सहारा देकर ले जाते हुए भी दिखाई देते हैं।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!