एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी: नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नोएडा।
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर मिले।
फूड पॉइजनिंग की आशंका
शुरुआती जांच में पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है।
मां-बाप और 3 बच्चे शामिल
मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11) और साक्षत (3) तथा बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है। बताया गया है कि महेश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
सुबह देर तक नहीं खुला दरवाजा, तब हुआ खुलासा
पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया था। परिवार के लोग आमतौर पर सुबह जल्दी उठते थे, लेकिन शनिवार को काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला।
इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने घर जाकर आवाज लगाई। जानकारी के मुताबिक, घर के अंदर पिता और बेटे के शव एक चारपाई पर मिले, जबकि दूसरे बिस्तर पर मां और दो बच्चों के शव थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
दादी ने बताया—रात में खाए थे नूडल्स
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मृतकों की दादी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात में सोने से पहले नूडल्स खाए थे। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने खाना नहीं खाया और सो गईं।
हालांकि, नूडल्स खाने और पांचों की मौत के बीच किसी संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को घर की रसोई में एक बर्तन में नूडल्स के अवशेष मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और संबंधित बर्तन को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
फूड पॉइजनिंग या कोई दूसरी वजह? जांच जारी
पुलिस शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं मामला आत्महत्या से जुड़ा तो नहीं है। फिलहाल किसी एक कारण को अंतिम रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
पांचों शवों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस परिवार के हालात, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से नंगला श्रीपदम गांव में शोक और दहशत का माहौल है। अब सभी की निगाहें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजों पर टिकी हैं।
डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया
फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। बर्तनों को जांच के लिए भेज दिया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित समाचार

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!