सड़कों पर बह रहा है सीवरेज का गंदा पानी: नगर निगम के ‘स्वच्छता’ दावों का खुलासा; लापरवाह अधिकारियों ने खजराना को बनाया नरक
KHULASA FIRST
संवाददाता

तंजीम नगर में दिख रही जोन-10 के ड्रेनेज प्रभारी और वार्ड-39 के स्वास्थ्य अधिकारी की नाकामी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम के स्वच्छता के दावों को ठेंगा दिखाते हुए जोन-10 और वार्ड-39 के अंतर्गत तंजीम नगर क्षेत्र में कुप्रबंध का खुलासा हुआ है। प्रशासनिक स्तर से जारी निर्देशों के बावजूद ड्रेनेज व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र को नारकीय हालातों में झोंक दिया है।
मुख्य सड़कों और संकरी गलियों में कई महीनों से सीवरेज और गंदा पानी जमा है, जिससे संक्रामक बीमारी फैल रही है। इस गंभीर समस्या पर जोन-10 के क्षेत्रीय अधिकारियों और ड्रेनेज विभाग के जिम्मेदारों ने दूरी बना रखी है और जनता को बेसहारा छोड़ दिया है।
जानलेवा बीमारियों का खतरा
इस सड़ते हुए पानी से उठने वाली तीव्र दुर्गंध के कारण क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा हर पल बना हुआ है। ड्रेनेज विभाग और जोन-10 के स्वच्छता प्रभारी की घोर लापरवाही के खिलाफ रहवासी बुरी तरह भड़के हुए हैं।
लोगों ने दी चेतावनी
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम कमिश्नर ने इस कुप्रबंध को संज्ञान में लेकर तत्काल ड्रेनेज की स्थाई व्यवस्था नहीं कराई और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घरों से निकलना दूभर
लोगों में गुस्सा सातवें आसमान पर है, क्योंकि सड़कों पर भरे इस सड़े हुए गंदे पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं, जबकि नगर निगम के मैदानी अमले को इस सड़ांध और बदबू से कोई सरोकार नहीं है।
नालों की सफाई और ड्रेनेज लाइन के संधारण का काम महीनों से ठप
कमिश्नर क्षितिज सिंघल द्वारा मैदानी सुधार के लिए दिए गए निर्देशों का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है, क्योंकि तंजीम नगर के नालों की सफाई और ड्रेनेज लाइन के संधारण का काम महीनों से ठप पड़ा है।
जनता का साफ तौर पर कहना है कि जब टैक्स वसूली की बात आती है तो नगर निगम सबसे आगे रहता है, लेकिन जब बुनियादी सुविधाएं और जल निकासी जैसी मूलभूत जरूरतें पूरी करने की बारी आती है, तो जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर मढ़कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!