स्पा और थैरेपी सेंटरों की आड़ में हो रहा था गंदा खेल: दबिश से मचा हड़कंप; रिकॉर्ड में मिलीं अनियमितताएं, संचालकों को कड़ी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों की जांच के लिए महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने रविवार रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस की औचक कार्रवाई से कई स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान रिकॉर्ड संधारण में खामियां और दस्तावेजों में अनियमितताएं सामने आने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा और थैरेपी सेंटरों की आड़ में संभावित गैर-कानूनी गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा शाखा की टीमों ने शहर के प्रमुख स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की।
दस्तावेजों और रजिस्टरों की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान पुलिस ने सेंटरों के लाइसेंस, कर्मचारियों के दस्तावेज, ग्राहक रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की। कई स्थानों पर ग्राहकों की एंट्री, पहचान संबंधी जानकारी और रिकॉर्ड संधारण में खामियां पाई गईं। पुलिस ने संचालकों को निर्देश दिए कि आने-जाने वाले ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड, पहचान पत्रों का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज नियमानुसार सुरक्षित रखे जाएं।
कर्मचारियों से भी की गई पूछताछ
जांच के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद कर्मचारियों और युवतियों से भी पूछताछ की गई। उनकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कर्मचारी वैध रूप से कार्यरत हैं और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि से जुड़े नहीं हैं।
नियमों के पालन की सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्पा सेंटर केवल वैध वेलनेस और थैरेपी सेवाओं के लिए संचालित किए जा सकते हैं। यदि जांच में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी या अनैतिक गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बोली- अभियान जारी रहेगा
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा शाखा द्वारा यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उद्देश्य शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों की निगरानी करना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संधारण और पहचान सत्यापन से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!