इस शहर से श्रीगंगानगर के लिए सीधी ट्रेन: इस दिन से होगी शुरुआत; सप्ताह में केवल इस दिन चलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंदाैर से श्रीगंगानगर के बीच पहली बार सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। रेलवे ने गर्मी के मौसम को देखते हुए इस ट्रेन को समर स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
यह ट्रेन श्रीगंगानगर से 2 अप्रैल 2026 से और इंदौर से 3 अप्रैल 2026 से संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह सेवा इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शुरू होगी। रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी के अनुसार, 04735/04736 नंबर की यह ट्रेन इस रूट की पहली सीधी सेवा होगी, जिससे मालवा और राजस्थान के बीच यात्रा पहले से आसान हो जाएगी। अभी तक इस मार्ग पर यात्रियों को भोपाल या कोटा में ट्रेन बदलनी पड़ती थी।
इंदौर से यह ट्रेन दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वापसी में श्रीगंगानगर से ट्रेन दोपहर 12:50 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
साप्ताहिक संचालन
- श्रीगंगानगर-इंदौर (04735): 2 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार
- इंदौर-श्रीगंगानगर (04736): 3 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार
यह रहेगा मार्ग
यह ट्रेन फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, फुलेरा, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस नई सेवा से मालवा और राजस्थान के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!