इस शहर से गोवा की सीधी उड़ान बंद: एयर इंडिया एक्सप्रेस का समर शेड्यूल बदला; बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए इंदौर से गोवा के बीच संचालित अपनी नियमित सीधी फ्लाइट बंद कर दी है। इस फैसले से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए एक अहम और सुविधाजनक विकल्प खत्म हो गया है, जिससे यात्रा की योजनाओं पर असर पड़ सकता है।
गोवा के लिए सीमित हुए विकल्प
फ्लाइट बंद होने के बाद अब इंदौर से गोवा जाने के लिए यात्रियों के पास विकल्प काफी सीमित रह गए हैं। फिलहाल IndiGo की एक नियमित उड़ान और एक साप्ताहिक (रविवार) फ्लाइट ही उपलब्ध है। सीधी उड़ानों की संख्या कम होने से यात्रियों को या तो महंगे टिकट लेने पड़ सकते हैं या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना होगा।
तय समय पर चलती थी फ्लाइट
ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार, यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे गोवा पहुंचती थी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 1:05 बजे गोवा से उड़ान भरकर 2:30 बजे इंदौर आती थी। यह समय यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता था।
बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू
गोवा रूट बंद करने के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। यह उड़ान शाम 4:25 बजे बेंगलुरु से इंदौर पहुंचेगी और शाम 5 बजे वापस बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। हालांकि ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेंगलुरु के लिए पहले से ही पर्याप्त फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, जबकि गोवा के लिए विकल्प पहले से ही सीमित थे।
पहले भी बंद हो चुकी है गोवा फ्लाइट
जानकारों के मुताबिक, वर्ष 2025 में मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (नॉर्थ गोवा) के लिए शुरू की गई सीधी फ्लाइट भी कुछ समय बाद बंद कर दी गई थी। इससे साफ है कि इस रूट पर उड़ानों का संचालन लगातार स्थिर नहीं रह पाया है।
मौसमी वजह मानी जा रही
विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी और मानसून के दौरान गोवा में पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। संभवतः इसी कारण एयरलाइन ने समर शेड्यूल में यह निर्णय लिया है।
संबंधित समाचार

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!